अमेरिका में मेट्रो स्टेशन पर हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग

इस हमले में आठ लोगों को गोली लगी

अमेरिका में मेट्रो स्टेशन पर हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग

अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में आठ लोगों को गोली लगी। कुल 16 लोग घायल हुए हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में आठ लोगों को गोली लगी। कुल 16 लोग घायल हुए हैं। मौके से विस्फोटक भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने फायरिंग करने से पहले धमाका भी किया। फायरिंग के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। शख्स कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। उसके हाथ में गन भी थी। इलाका सील कर दिया गया है और हमलावर की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूयॉर्क के सबअर्बन एरिया ब्रुकलिन में लोग रोज की तरह लोकल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच रहे थे। यहां से ये लोग शहर के कई दूसरे हिस्सों तक पहुंचते हैं। इसके लिए मेट्रो स्टेशन पर एक ट्यूब एरिया है। यहां से तीन अलग रूट्स के लिए मेट्रो ट्रेन चलती हैं। सुबह करीब 8.30 बजे अचानक ब्लास्ट और चंद सेकेंड्स बाद फायरिंग की आवाज आई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

कंस्ट्रक्शन वर्कर की ड्रेस में था हमलावर
कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर की ड्रेस में दिखा। उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। इनके शरीर से खून बह रहा था। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर अश्वेत था और उसकी लम्बाई करीब 5 फीट 5 इंच थी।

ट्रेन सर्विस बंद
घटना के फौरन बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सर्विसेज बंद कर दी गर्इं। जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने कंट्रोल में ले लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट-जोशी को मिली 2 सीटों पर जिम्मेदारी, दिल्ली में बनाया पर्यवेक्षक  सचिन पायलट-जोशी को मिली 2 सीटों पर जिम्मेदारी, दिल्ली में बनाया पर्यवेक्षक 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला मनोज तिवारी से है, जबकि...
मोहन यादव का राहुल पर निशाना, गांधी परिवार से कोई नहीं कर पाया गरीबी दूर 
निष्क्रिय कांग्रेसजनों की रिपोर्ट जाएगी दिल्ली, संगठन से छिनेंगे पद
आपसी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बीच-बचाव करने आए परिजन घायल
प्रदेश में हजारों की संख्या में सूख रहे है पेयजल स्रोत, भूजल स्तर में गिरावट
सिंगापुर का एफ-16 लड़ाकू विमान एयर बेस पर क्रैश, सफलतापूर्वक बाहर निकला पायलट
अवैध रूप से बसाई जा रही 3 कॉलोनियां ध्वस्त, अतिक्रमण पर भी कार्रवाई