जल भराव की बनी स्थिति, नहीं हो रही पानी निकासी

बस्ती के लोग हो रहे परेशान, जिम्मेदार मौन

जल भराव की बनी स्थिति, नहीं हो रही पानी निकासी

मुंडियर राजपुर सहित कई स्थानों पर आ रही मुसीबत।

राजपुर। सहरिया अंचल क्षेत्र में गुरुवार देर रात्रि से बारिश का दौर शुरू हुआ था जो शनिवार सुबह 10 बजे तक जारी रहा। उसके बाद बारिश का दौरा थम गया लगातार हुई बारिश से नदी नालों में पानी की आवक हो गई और कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति अभी बनी हुई है। पानी निकासी के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होने से आमजन जीवन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुड़ियर निवासी राहुल शिवहरे, भोलाराम ,हरिओम गर्ग, घनश्याम आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में पानी निकासी नहीं हो रही है और आम रास्ते बारिश के पानी के चलते तलाईयों में तब्दील हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसी मार्ग से सहरिया बस्ती के लोगों का आम रास्ता है। ऐसे में पानी का भराव होने के चलते बस्ती वासियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राजपुर, आनंदपुरा कॉलोनी में जल भराव बना हुआ है। ग्राम पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार सरपंच सचिव इसको लेकर गंभीर नहीं है। बस्ती के लोग काफी परेशान है। लोगों ने प्रशासन से बस्तियों में हो रहे जल भराव से राहत की मांग की है। इस संबंध में राजपुर सरपंच शोभा बंसल से संपर्क नहीं हो सका।

बस्ती में पानी निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण जल भराव की स्थिति बनी हुई है। सहरिया बस्ती के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
- राहुल शिवहरे, मुड़ियर निवासी। 

आनंदपुरा कॉलोनी में जल भराव की स्थिति जब से बारिश हुई है तब से बनी हुई है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था पंचायत प्रशासन को करवाना चाहिए।
- जितेंद्र कुमार, ग्रामीण, राजपुर।

राजपुर आनंदपुरा कॉलोनी में जल भराव की स्थिति बनी हुई है पहले कच्ची नाली बनी हुई थी। उसको कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। उसको दोबारा खुदवाकर पानी निकासी करवाई जाएगी।
- सुभाष कुमार, सहायक ग्राम विकास अधिकारी, राजपुर। 

Read More बिड़ला ऑडिटोरियम में शिल्पकारी एग्जीबिशन का शुभारंभ

शाहपुर कॉलोनी में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई है। पटवारी से वातार्लाप हो चुका है। कुछ लोगों ने रास्ते पर चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। उसको हटवा कर नालियों का निर्माण करवा दिया जाएगा। जिससे पानी निकासी ठीक तरीके से हो सकेगी।
- भोलाराम यादव, सरपंच, मुड़ियर। 

Read More विजयादशमी के उल्लास पर गंदगी डाल रही खलल

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद, कश्मीर में हारेंगे भ्रष्ट  भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद, कश्मीर में हारेंगे भ्रष्ट 
चुघ ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में गरीबों के लिए काम किया...
यूफोरिया 2024: फ्रेशर्स पार्टी में गर्ल्स ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, रैंप वॉक पर बिखेरे जलवे
कलाकृतियों में दिखी भारतीय पारंपरिक लघु चित्रकला की झलक
जयपुर में सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल का आगाज, पंजाब ने उत्तराखंड को 3-1 से हरा हासिल किए तीन अंक
बिहार में तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, अन्य लापता
उत्तर कोरिया के साथ रणनीतिक समन्वय मजबूत करने के लिए तैयार है चीन : जिनपिंग
ऑपरेशन गरिमा के तहत महिलाओं को किया जागरूक