उत्तराखंड में हाईवे पर भूस्खलन से दरका पहाड़, रास्ते में फंसे यात्री
चट्टान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा
गातार बारिश के बाद चटक धूप से बदरीनाथ हाईवे से सटी पहाडियां और चट्टानें खिसक रहीं हैं। पूर्वाह्न पाताल गंगा नामक स्थान पर बडी पहाडी और चट्टान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा।
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, पाताल गंगा नामक स्थल पर भूस्खलन के कारण पहाड़ दरकने से बाधित हो गया है। इससे बदरीनाथ और हेमकुंड की यात्रा पर आने वाले हजारों यात्री रास्ते में रुके हुये हैं। लगातार बारिश के बाद चटक धूप से बदरीनाथ हाईवे से सटी पहाडियां और चट्टानें खिसक रहीं हैं। पूर्वाह्न पाताल गंगा नामक स्थान पर बडी पहाडी और चट्टान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा।
चट्टान टूटने से मलवा बोल्डर सडक को तोड कर नदी की ओर आ गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई। उस समय हाइवे पर कोई वाहन नहीं चल रहा था वर्ना बडा हादसा हो सकता था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने बताया कि सडक निर्माण ऐजेंसियां हाइवे सुचारू करने में जुटीं है।
Comment List