फिलीपींस में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, 4 लोगों की मौत
सात लोग दब गए
एंटीपोलो शहर आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन कार्यालय के प्रवक्ता रेली बर्नार्डो ने कहा कि एक निजी उपखंड के अंदर एक निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ, जिसमें सात लोग दब गए।
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला के पूर्व में रिजाल प्रांत के एंटीपोलो शहर में भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी शहर के सार्वजनिक सूचना प्रमुख ने दी। एंटीपोलो शहर आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन कार्यालय के प्रवक्ता रेली बर्नार्डो ने कहा कि एक निजी उपखंड के अंदर एक निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ, जिसमें सात लोग दब गए।
उन्होंने कहा कि बचावकर्मियों ने चार शव निकाले, जबकि कीचड़ में फंसे तीन अन्य को बचा लिया। उन्होंने कहा कि सभी सात पीड़ितों का पता चल गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Tags: Landslide
Post Comment
Latest News
नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे नेट जीरो का लक्ष्य: नागर
22 Oct 2024 16:59:25
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि विश्व की करीब एक-चौथाई जनसंख्या तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में 28 प्रतिशत...
Comment List