कृषि भूमि पर बसाई जा रही 8 अवैध कॉलोनियों में चला जेडीए का बुलडोजर

निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया

कृषि भूमि पर बसाई जा रही 8 अवैध कॉलोनियों में चला जेडीए का बुलडोजर
जामडोली प्रीति पैराडाईज के पास करीब चार बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध रूप से केशव विहार नाम से बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया। 

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 10 व 14 में कृषि भूमियों पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।  मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-10 ईकोलोजिकल जोन में जामडोली मरूधर स्कूल के पास करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए भूमि को समतल कर राधिका विहार-द्वितीय के नाम से अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। जामडोली प्रीति पैराडाईज के पास करीब चार बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध रूप से केशव विहार नाम से बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया। 

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शर्मा ने बताया कि जोन-14 में वाटिका रोड पर गणेश पैराडाईज के पीछे करीब तीन बीघा एवं सीमिलिया रोड पर करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बालाजी विहार नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। नीमेड़ी रोड पर करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर गुरूकृपा रेजीडेन्सी के नाम से, करीब एक बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर पवन मार्केट नाम से, सूरजपुरा भाटावाला के पास पर करीब तीन बीघा एवं पदमपुरा शिवदासपुरा रोड पर करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर शिवशक्ति नगर नाम से अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों के निर्माणों पर बुलडोजर चलकर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल कर दिया। 

 

Tags: action

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखे, 2 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस की कार्रवाई : बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखे, 2 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज
त्योहारों से पहले जयपुर में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जामड़ोली थाना पुलिस ने आगरा...
अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा सेना में सेवा का मौका : सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी को मंजूरी, राजनाथ ने बताया तोहफा
लॉरेंस गैंग का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमेरिका में डिटेन, भारत लाने की तैयारी तेज
क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रम्प के बयान ने बढ़ाई उम्मीदें
मूल मुंबईकर शहर से नहीं होंगे विस्थापित : फडणवीस का ऐलान, 2029 तक बदल जाएगी 3 बीडीडी चॉल की तस्वीर
विदेशियों पर चढ़ा राजस्थान का रंग, प्रदेश में उमड़े 16 लाख से अधिक पर्यटक
जीएसटी नियमों में कारोबारियों की बढ़ेगी जवाबदेही, रिटर्न में लापरवाही पर रद्द होगा पंजीकरण