सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता महिला का शव कुएं में फेंका

दुष्कर्म के बाद उसे कुएं में फेंक दिया।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता महिला का शव कुएं में फेंका

एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। महिला का शव पुलिस ने निकाला है।

दौसा। एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। महिला का शव पुलिस ने निकाला है। महिला जगतपुरा से दौसा के रामगढ़ पचवारा इलाके के लिए रवाना हुई थी, लेकिन देर शाम तक वह अपने आवास नहीं पहुंची। परिजनों ने रामगढ़ पचवारा थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब तक की छानबीन में ये तथ्य सामने आया है कि सिसोदिया गांव में उतरी थी। वहां उसे एक बोलेरा मिली, जिसमें तीन-चार लोग मौजूद थे। इसके पीछे इटीओस भी थी, इसमें भी तीन-चार लोग सवार थे। बोलेरो सवारों ने महिला के हाथ-पांव बांध दिए और उसे जंगलों में घुमाते रहे तथा दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद बस्सी थाना इलाके के गुढ़ा मीणा गांव के कुएं में फेंक गए।

फोन पर मिली थी पुलिस को सूचना
देर शाम पुलिस को किसी ने फोन कर के बताया कि कुछ लोग एक महिला को गुढ़ा मीणा के एक कुएं में फेंक गए हैं। पुलिस फोन करने वाले युवक तक पहुंची तथा शव बरामद किया।

Post Comment

Comment List

Latest News