हेरिटेज निगम की स्वास्थ्य और सर्तकता शाखा ने सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों पर की कार्रवाई

हेरिटेज निगम की स्वास्थ्य और सर्तकता शाखा ने सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों पर की कार्रवाई

उपायुक्त स्वास्थ्य सोहन सिंह नरूका के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए निगम की सीएसआई टीम ने 6600 रुपए, चालान प्रकोष्ठ ने 12000 रुपए और स्मार्ट सिटी ऑनलाइन एप के जरिए 500 रुपया का चालान किया। 

जयपुर। हेरिटेज निगम की स्वास्थ्य शाखा ने कार्रवाई करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों का चालान किया। इस दौरान निगम की टीम ने 19100 रुपए केरिंग चार्ज वसूलने के साथ ही चार किलो प्लास्टिक भी जब्त किया। उपायुक्त स्वास्थ्य सोहन सिंह नरूका के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए निगम की सीएसआई टीम ने 6600 रुपए, चालान प्रकोष्ठ ने 12000 रुपए और स्मार्ट सिटी ऑनलाइन एप के जरिए 500 रुपया का चालान किया। 

वहीं दूसरी ओर हेरिटेज नगर निगम की सतर्कता शाखा ने की अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए छोटी चौपड़ मेट्रो गेट नंबर 3, किशनपोल बाजार, चांदपोल बाजार, पीतल फैक्ट्री, चांदपोल श्मशान के पास, गणेश मंदिर के पास चांदपोल, रामनगर शास्त्री नगर, नारगढ़ दुर्ग परिसर में मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर तक कार्रवाई की। इस दौरान सतर्कता शाखा उपायुक्त पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चार ट्रक सामान जब्त करने के साथ ही 18000 रुपए परिवहन शुल्क वसूल किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच
आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत खराब होने के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Gold & Silver Price: चांदी 800 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए सस्ता
कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का सीधा प्रसारण रोकने की गुहार ठुकराई
भारत ने पांचवी बार जीता एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा, वादाखिलाफी से बैशाखियों पर आई सरकार: पूनियां
मोदी सरकार के तीसरें कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़- 100 दिन में 15 लाख करोड़ की दी योजनाएं 
आतिशी के सीएम चुने जाने पर स्वाति मालीवाल बोली- आतंकवादी को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले परिवार की महिला को सीएम बनाना दुखद