डेढ़ साल बाद भाजयुमो कार्यकारिणी बनी आधे घंटे में ही त्रुटि बताकर सूची रोकी

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश से गठन, उनके आदेश से ही रोकी गई 

डेढ़ साल बाद भाजयुमो कार्यकारिणी बनी आधे घंटे में ही त्रुटि बताकर सूची रोकी

मोर्चा की प्रदेश टीम में 29 प्रदेश पदाधिकारी और 16 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए थे।

जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश के बाद रविवार शाम भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। सूची सार्वजनिक कर दी गई लेकिन आधे घंटे बाद ही प्रदेश नेतृत्व ने इस लिस्ट को त्रुटिपूर्ण बताते हुए अमान्य कर दिया। सूची को रोक दिया।

चेची को डेढ़ साल पहले भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन उनकी कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ था। वे कई बार प्रदेश नेतृत्व से इसकी मांग भी कर चुके थे, लेकिन कार्यकारिणी नहीं बनी। अब रविवार को उनका कार्यकारिणी का इंतजार बनते ही खत्म हुआ तो आधे घंटे बाद सूची रोक दी गई। 

हालांकि सूची क्यों रोकी गई, इसे लेकर मुख्य कारण सामने नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ ऐसे नामों को कार्यकारिणी में शामिल कर लिया था, जिन पर चेची और भाजपा के अन्य नेताओं को आपत्ति थी। इसके चलते राठौड़ ने सूची को तुरंत त्रुटिपूर्ण बताते हुए रुकवा दिया। 

29 पदाधिकारी, 16 कार्यसमिति सदस्य बनाए थे, अब फिर नामों पर मंथन होगा
मोर्चा की प्रदेश टीम में 29 प्रदेश पदाधिकारी और 16 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए थे। सूची रोके जाने के बाद अब फिर से राठौड़ के स्तर पर नामों का मंथन होगा, इसके बाद संशोधित सूची जारी की जाएगी। रोकी गई सूची में 8 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री बनाए गए थे। इनमें आठ उपाध्यक्ष कमल स्वामी, भुवनेश गुप्ता, प्रीति शर्मा, भमराज मीणा, अनुराग बरार, घनश्याम गौतम, लोहित प्रताप सिंह, पीयूष शर्मा, चार महामंत्री नरेन्द्र पिलानिया, अमित कुमार नारनोलिया, नरपत चारण, ललित सिंह सिसोदिया, नौ मंत्री अशोक श्रीमंडी, अर्जुन धाबाई, गौरव जैन, अरुण प्रधान, जयंत यादव, बलवीर खांट, गोविन्द यदुवंशी, पारूल गोदारा, जितेन्द्र सिंह राठौड बनाए गए हैं। आशीष जोशी को कोषाध्यक्ष, कमल खंडेलवाल को सहकोषाध्यक्ष, दीपक शर्मा को कार्यालय मंत्री, डेनपाल सिंह को सहकार्यालय मंत्री, विक्रम चौधरी को मीडिया प्रभारी, पवन शर्मा को सहमीडिया प्रभारी, गौरव डोडा को सोशी मीडिया प्रभारी, अभिमन्यु सिंह राव को आईटी संयोजक बनाया गया था। 

Read More टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगी आग, पूरे इलाके में फैली दहशत

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना
सीएम ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा की वर्षा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत होती रहे।
Gold & Silver Price: जेवराती सोना और चांदी 300 रुपए सस्ती
हरियाणा को भाजपा ने बर्बाद कर दिया : राहुल
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान हाउस के निर्माण में राजस्थानी कला शिल्प का उपयोग करने के दिए निर्देश
पर्यटन के साथ स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिले - दिया कुमारी
महिला और शिक्षा राष्ट्र को 'विकसित भारत' की ओर ले जाने वाले रथ के दो पहिये हैं - उपराष्ट्रपति
एम.आई. रोड पर दीपोत्सव 2024 की सामूहिक सजावट का निर्णय