भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक, सुस्त चाल से नाराज हुए बीएल संतोष

सदस्य संयोजकों से पूछा किसने कितना काम किया पूरी रिपोर्ट बताइए 

भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक, सुस्त चाल से नाराज हुए बीएल संतोष

समीक्षा बैठक के पहले सत्र में जहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक, जिला प्रभारी उपस्थित रहें

जयपुर। भाजपा ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता का अभियान 3 सितंबर से शुरू हुआ था लेकिन आज 24 दिन भी जाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में करीब 22 लाख 50 हजार सदस्य ही बना पाई है। भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करने जयपुर आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष ने बैठक में इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने बैठक में अब तक बनाए गए सदस्यों की संख्या काफी काम बताते हुए कहा की सदस्यता अभियान में किसकी कितनी भूमिका रही है, इसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें चाहिए। पार्टी में सदस्यता अभियान मैं पार्टी ने राजस्थान भर में सदस्यता अभियान के दौरान एक करोड़ 25 लाख सदस्य बनाने का टारगेट रखा था ,सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा ऐसे में आगामी 19 दिन में पार्टी एक करोड़ पार सदस्य कैसे बनाएगी इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। बैठक में मेंबरशिप देने में आ रही समस्याओं के बारे में भी आए सदस्य संयोजकों ने बताया लेकिन संतोष उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। 

समीक्षा बैठक के पहले सत्र में जहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक, जिला प्रभारी उपस्थित रहें। वहीं दूसरे सत्र में भाजपा के जयपुर संभाग सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, 2023 के विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, संभाग के जिला प्रमुख, महापौर, उप महापौर सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

 

Read More CET Exam: पिछली बार के मुकाबले इस बार परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी

Read More रणथंभौर अभ्यारण की बालेर रेंज के अंतर्गत तीन लक्कड़बग्घा(जरख) की संदिग्ध मौत

 

Read More CET Exam: पिछली बार के मुकाबले इस बार परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी

Read More रणथंभौर अभ्यारण की बालेर रेंज के अंतर्गत तीन लक्कड़बग्घा(जरख) की संदिग्ध मौत

Post Comment

Comment List