तमिलनाडु में भूस्खलन की चपेट में आया आवास, एक ही परिवार के 7 सदस्य फंसे

पहाड़ियों पर भूस्खलन के बाद मलबे में दब गया

तमिलनाडु में भूस्खलन की चपेट में आया आवास, एक ही परिवार के 7 सदस्य फंसे
तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। 

तिरुवन्नामलाई। तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में अन्नामलाईयार पहाड़ियों पर स्थित एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें 2 परिवारों के 5 बच्चों सहित 7 सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। कलेक्टर डी. भास्कर पांडियन ने बचाव अभियान का निरीक्षण करने के बाद बताया कि वीओसी नगर में 11वीं स्ट्रीट पर स्थित घर पहाड़ियों पर भूस्खलन के बाद मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस, तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। 

उन्होंने बताया कि लगातार बचाव अभियान में बाधा आ रही है। संकरी सड़कें और अन्य बाधाओं के कारण भारी मशीनों को काम में नहीं लगाया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पांडियन ने बताया कि बचाव कर्मी अपने मोबाइल के माध्यम से परिवार के सदस्यों से संपर्क स्थापित करने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई घर और दोपहिया वाहन या तो क्षतिग्रस्त हो गए या आंशिक रूप से मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र के निवासियों को निकाला गया और एक सरकारी स्कूल में आश्रय दिया गया।



Tags: Landslide

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड
पूर्व सैनिक हिम्मत सिंह राठौड़ ने पीठ पर 27.2 किलो वजन रखकर एक पैर पर एक घंटे में 670 पुशअप...
शेखावाटी की 662 हवेलियों का होगा संरक्षण, हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करेंगे : भजनलाल
पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?