आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

इस सप्ताह बेहद आवश्यक कार्य ही निपटा सकेंगे। उलझन भरा सप्ताह रह सकता है। घर के छोटे बच्चों का ध्यान रखें। अनावश्यक भ्रमण व यात्रा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मेष : इस सप्ताह बेहद आवश्यक कार्य ही निपटा सकेंगे। उलझन भरा सप्ताह रह सकता है। घर के छोटे बच्चों का ध्यान रखें। अनावश्यक भ्रमण व यात्रा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के खान-पान से परहेज करें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। नए रिश्ते बनेंगे।

वृष : कार्यस्थल पर मन लगेगा, कोई नया पदभार प्राप्त हो सकता है। सरकारी कार्य में नियोजित वर्ग का स्थान अथवा पद परिवर्तन संभावित है। रोजमर्रा के कार्यों में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।

मिथुन : निर्माण कार्य में धन का व्यय होगा। नया निर्माण अथवा जीर्णोद्धार कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी निर्णय लाभप्रद रहेंगे। ऋण न्यूनतम लेने की कोशिश करे, चुकाना मुश्किल होगा। परिवार में माहौल प्रसन्नता का रहेगा। वरिष्ठ जनों से राय-मशवरा अवश्य करें।

कर्क : प्रेम संबंधों में नया मोड़ आएगा। विवाह अथवा सगाई संबंध में परिवर्तित हो सकता है, लेकिन अड़चनों का सामना करना पडेÞगा। प्रतियोगिता में सफल होने की संभावना है। परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। रोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की उम्मीद है।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : आपके सदकार्यों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से वैचारिक मतभेद बढ़ सकता है। अपने विचार उन पर न थोपें। कारोबारी विस्तार की योजना सावधानी पूर्वक बनाए।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : यह सप्ताह कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। परिवारिक रिश्तों में स्नेह की कमी महसूस होगी। आय व्यय में संतुलन बिठाना मुश्किल होगा। परिवार में कहा सुनी होने की संभावना बनेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। भाई-बहनों से मनमुटाव बढ़ सकता है। धैर्य से काम लें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : संतान द्वारा अपनी इच्छा से विवाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी देना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा। समझाईश से बात बनाने की कोशिश करें। जबरदस्ती से बात बिगड़ सकती है। मित्र मंडली व आत्मीय जनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक : दान-पुण्य में मन लगेगा। आध्यात्म की ओर अग्रसर होंगे। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते है। धार्मिक गुरु की प्राप्ति होगी। बी.पी. व मधुमेह के रोगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति का अभाव महसूस करेंगे।

धनु राशि : बेरोजगार वर्ग के लिये यह सप्ताह शुभ रह सकता है। दूरस्थान की यात्रा संभव है। विद्यार्थी वर्ग को छात्रवृति प्राप्त हो सकती है। जीवीकोपार्जन के नए साधन मिलेंगे। भागीदार का सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व में किए गए प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि : परिवार में चल रहा तनाव व अशांति का दौर समाप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले समाप्त हो सकते हैं। व्यापारिक हिसाब व लेन-देन पर पूरी नजर रखे।

कुंभ राशि : उतार-चढ़ाव भरा सप्ताह रह सकता है। नए कार्यों में मन लगेगा। अति उत्साह आपके लाभ में कटौती कर सकता है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।

मीन : कारोबार में धन का निवेश करेंगे। यह निवेश आगे जाकर अच्छा लाभ प्रदान करेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिती आपके पक्ष में आएगी। पुराने मित्रों से मुलावात संभव है। धन लाभ की संभावनाएं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना
  बॉलीवुड में चर्चा है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्मकार करण जौहर से हाथ मिलाया
पाकिस्तान ने मानवाधिकार उल्लंघनों पर अमेरिकी रिपोर्ट को किया खारिज 
फारुख अब्दुल्ला ने मोदी पर लगाया देश तोड़ने की कोशिश करने का आरोप
कोटा में 1200 किसानों पर 4.50 करोड़ का कर्जा
असर खबर का - डीसीएम ने कोटा-पटना एक्सप्रेस में खराब खाद्य सामग्री को कराया नष्ट
ईवीएम के वोट वीवीपैट की पर्चियों से मिलान, मतपत्रों से मतदान की याचिका खारिज
सेनेगल में बस का टायर फटा, 13 लोगों की मौत