
आईपीएल -2022: सनराइजर्स हैदराबाद की मुम्बई इंडियंस पर रोमांचक जीत
राहुल त्रिपाठी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए हैदराबाद को अपना अंतिम मैच जीतना होगा और दूसरी टीमों के परिणाम पर भी नजर रखनी होंगी।
मुम्बई। राहुल त्रिपाठी (76), प्रियम गर्ग (42) और निकोलस पूरन (38) की बेहतरीन पारियों और तेज गेंदबाज उमरान मलिक (22 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने मुम्बई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को मात्र तीन रन से हराकर अपनी उम्मीदें कायम रखीं। टॉस हारने के बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर मुम्बई को 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन पर रोक दिया। हैदराबाद की 13 मैचों में यह छठी जीत है और उसके 12 अंक हो गए हैं। हैदराबाद का एक मैच बचा है। प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए हैदराबाद को अपना अंतिम मैच जीतना होगा और दूसरी टीमों के परिणाम पर भी नजर रखनी होंगी।
मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अभिषेक शर्मा (9) के जल्दी आउट होने के बाद प्रियम गर्ग (42) और राहुल त्रिपाठी (76) के मध्य दूसरे विकेट के लिए बनाई गई 78 रनों की साझेदारी की मदद से हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। मुम्बई की ओर से रमनदीप सिंह (20 पर 3) सफलतम गेंदबाज रहा।
मुम्बई की मजबूत शुरूआत
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (48) और ईशान किशन (43) ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 95 रन बना मुम्बई को मजबूत शुरूआत दी। इसके बाद तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने ईशान किशन और तिलक वर्मा व डेनियल सैम्स को पवेलियन भेज मुम्बई के मध्य क्रम को तहस-नहस कर दिया। टिम डेविड ने 18 गेंदों पर 46 रन एक बार फिर मुम्बई को मैच में लौटाया लेकिन उसके रन आउट होते ही मुम्बई 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बनाई पाई।
स्कोर बोर्ड: | ||||
सनराइजर्स हैदराबाद : | रन | गेंद | 4 | 6 |
अभिषेक को. मारकंडे बो. सैम्स | 9 | 10 | 1 | 0 |
प्रियम को. एण्ड बो. रमनदीप | 42 | 26 | 4 | 2 |
त्रिपाठी को. तिलक बो. रमनदीप | 76 | 46 | 9 | 3 |
पूरन को. मारकंडे बो. मेरेदिथ | 38 | 22 | 2 | 3 |
मारक्रम को. टिम बो. रमनदीप | 2 | 4 | 0 | 0 |
विलियम्सन अविजित | 8 | 7 | 1 | 0 |
सुन्दर बो. बुमराह | 9 | 7 | 0 | 0 |
अतिरिक्त : 9 | ||||
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन। | ||||
विकेट पतन : 1-18 (अभिषेक), 2-96 (प्रियम), 3-172 (पूरन), 4-174 (त्रिपाठी), 5-175 (मारक्रम), 6-193 (सुन्दर). | ||||
गेंदबाजी : सैम्स 4-0-39-1, मेरेदिथ 3-0-44-1, संजय 2-0-23-0, बुमराह 4-0-32-1, मारक्रम 3-0-31-0, रमनदीप 3-0-20-3. |
स्कोर बोर्ड: | ||||
मुम्बई इंडियंस : | रन | गेंद | 4 | 6 |
रोहित स्थां. बो. सुंदर | 48 | 36 | 2 | 4 |
ईशान को. प्रियम बो. उमरान | 43 | 34 | 5 | 1 |
सैम्स को. प्रियम बो. उमरान | 15 | 11 | 0 | 1 |
तिलक को. विलियम्सन बो. उमरान | 8 | 9 | 1 | 0 |
टिम रन आउट | 46 | 18 | 3 | 4 |
त्रिसतन रन आउट | 2 | 2 | 0 | 0 |
रमनदीप अविजित | 14 | 6 | 1 | 1 |
संजय को. स्थां. बो. भुवनेश्वर | 0 | 2 | 0 | 0 |
बुमराह अविजित | 0 | 4 | 0 | 0 |
अतिरिक्त : 14 | ||||
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन। | ||||
विकेट पतन : 1-95 (रोहित), 2-101 (ईशान), 3-123 (तिलक), 4-127 (सैम्स), 5-144 (त्रिसतन), 6-175 (टिम), 7-175 (संजय). | ||||
गेंदबाजी : फारूकी 4-0-31-0, भुवनेश्वर 4-1-26-1, सुन्दर 4-0-36-1, नटराजन 4-0-60-0, उमरान 3-0-23-3, अभिषेक 1-0-10-0. | ||||
प्लेयर ऑफ द मैच : राहुल त्रिपाठी (सनराइजर्स हैदराबाद) |
आईपीएल अंक तालिका | |||||
टीम | मैच | जीते | हारे | अंक | रन रेट |
गुजरात टाइटंस | 13 | 10 | 3 | 20 | +0.391 |
राजस्थान रॉयल्स | 13 | 8 | 5 | 16 | +0.304 |
लखनऊ जायंट्स | 13 | 8 | 5 | 16 | +0.262 |
दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 7 | 6 | 14 | +0.255 |
आरसीबी | 13 | 7 | 6 | 14 | -0.323 |
केकेआर | 13 | 6 | 7 | 12 | +0.160 |
पंजाब किंग्स | 13 | 6 | 7 | 12 | 0.043 |
हैदराबाद | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.230 |
सीएसके | 13 | 4 | 9 | 8 | -0.206 |
मुंबई इंडियंस | 13 | 3 | 10 | 6 | -0.577 |
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List