वाराणसी एयरपोर्ट से 6 थाई नागरिक गिरफ्तार : 19 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बैंकॉक से आए थे संदिग्ध

नेटवर्क की छानबीन जारी

वाराणसी एयरपोर्ट से 6 थाई नागरिक गिरफ्तार : 19 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बैंकॉक से आए थे संदिग्ध
बैंकॉक से आई फ्लाइट के 6 थाई नागरिकों (3 महिला, 3 पुरुष) को वाराणसी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। उनके ट्रॉली बैग से 19.7 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 19 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ में पहले भी तस्करी करने की बात सामने आई। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को चेकिंग के दौरान 6 थाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। मामला रविवार शाम को सुर्खियों में आया। बैंकॉक से आई फ्लाइट आईएक्स-215 के यात्रियों की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के कारण छह थाई नागरिकों के सामान की गहन चेकिंग की गई। तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत इन थाई नागरिकों ने ट्रॉली बैग के अंदर प्लास्टिक पैकेटों में 19 किलो 700 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा था।

पूछताछ में गिरफ्तार थाई नागरिकों ने स्वीकार किया कि वे इससे पहले कोलकाता से गया के रास्ते भी मादक पदार्थों की तस्करी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य थाई महिला ने होटल बुकिंग की थी और गांजे की खेप कहां पहुंचानी थी, इसे भी तय किया गया था। फिलहाल सभी छह थाई नागरिकों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। इनके पूरे नेटवर्क की भी छानबीन की जा रही है।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप