विविधतापूर्ण आरोपों से अलंकृत हुई आम आदमी पार्टी : भाजपा

500 वर्षों के बाद प्रभु राम मंदिर का उद्घाटन हुआ

विविधतापूर्ण आरोपों से अलंकृत हुई आम आदमी पार्टी : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी पर आज आरोप लगाया कि देश की राजनीति में बदलाव का सपना दिखा कर सत्ता में आयी इस पार्टी पर बीते साल भ्रष्टाचार एवं अपराध के जितने विविधतापूर्ण आरोप लगे हैं

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि देश की राजनीति में बदलाव का सपना दिखा कर सत्ता में आयी इस पार्टी पर बीते साल भ्रष्टाचार एवं अपराध के जितने विविधतापूर्ण आरोप लगे हैं। आरोप किसी अन्य पार्टी पर नहीं लगे। भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''वर्ष 2024 का वर्ष गुजर चुका है और ये भारत की राजनीति और विश्व में एक अछ्वुत, विस्मयकारी, सुखद और विचित्र अनेक प्रकार की स्मृतियां छोड़ गया है।

उन्होंने कहा कि 2024 में जहां एक तरफ 500 वर्षों के बाद प्रभु राम मंदिर का उद्घाटन हुआ। 60 वर्ष के बाद देश में लगातार तीसरी बार किसी प्रधानमंत्री को सरकार बनाने का मौका मिला। संविधान के 75 वर्ष पूर्ण हुए। दूसरी तरफ, एक विचित्र संवैधानिक उदाहरण भी 2024 में देश ने देखा। जब जेल से रहकर किसी मुख्यमंत्री ने सरकार को चलाया। डॉ. त्रिवेदी ने कहा- ''केजरीवाल जी पर आरोप लगा और उन्हें जेल जाना पड़ा। हालांकि केजरीवाल जी जेल जाने वाले पहले मुख्यमंत्री नहीं हैं। इसके पहले भी हेमंत सोरेन जी, मधुकोड़ा जी, लालू प्रसाद यादव जी, जयललिता जी, करूणानिधि जी.) ये सब भी पद पर रहते हुए जेल गए। परंतु लालू प्रसाद यादव जी ने इतनी मर्यादा रखी थी कि उन्होंने पद छोड़ दिया था। लेकिन 2024 एक ऐसा विस्मयकारी और विचित्र उदाहरण देश को देखने को मिला कि जिन्होंने (केजरीवाल ने) जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस विचार के साथ राजनीति में आई थी कि वह नई राजनीति ला रहे हैं। उस समय की राजनीति में सभी राजनीतिक दलों के बीच सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता का संकट था। आम जनता के बीच यह धारणा बन गई थी कि राजनेता जो कहते हैं, उसका पालन नहीं करते। पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने इस धारणा को बदला और राजनीति में विश्वसनीयता स्थापित की। दूसरी ओर, आप इसके विपरीत चरमपंथ का प्रतिनिधित्व करती है, जहां वे हमेशा अपने वादों को पूरा करने में विफल रहते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ये हैरानी की बात है कि इतने विविधतापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप, इतने कम कालखंड में किसी राजनीतिक पार्टी पर नहीं लगे होंगे, जिसका उदाहरण आम आदमी पार्टी ने प्रस्तुत किया है।

Read More बिहार में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर; एक यात्री की मौत अन्य 19 घायल, पुलिस जांच शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान