प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई : बिहार में चलेगा राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना

विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई : बिहार में चलेगा राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना
बिहार परिवहन विभाग ने वाहनों में अवैध प्रेशर और मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। परिवहन सचिव राज कुमार के निर्देश पर सभी जिलों में सघन जांच अभियान चलेगा। अस्पतालों और स्कूलों के पास ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पटना। राज्यभर के वाहनों में अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न के खिलाफ परिवहन विभाग जांच और कार्रवाई करने जा रहा है। इस संबंध में परिवहन सचिव राज कुमार ने राज्यव्यापी विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। अभियान के तहत सभी जिलों में वाहनों एवं स्कूली वाहनों की सघन जांच होगी। जांच के दौरान उच्च तीव्रता वाले हॉर्न का उपयोग पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 190(2) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मानक स्तर से अधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी ट्यून्ड हॉर्न का उपयोग करना मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 190 (2) के तहत दंडनीय अपराध है। इससे ना केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा के लिए भी गंभीर चुनौती है। अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इनके उपयोग से आम लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी ट्यून्ड हॉर्न के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के लिए राज्य परिवहन आयुक्त(एसटीसी)आरिफ अहसन ने सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी(डीटीओ) को निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी नगर आयुक्त को पत्र जारी कर निगम के वाहनों में भी प्रयुक्त होने वाले प्रेशर हॉर्न को हटाने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि ऐसे हॉर्न की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर धावा दल के माध्यम से छापेमारी कर हॉर्नों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

परिवहन सचिव ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में प्रेशर हॉर्न या मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न का प्रयोग न करें तथा सुरक्षित, शांत एवं नियमसम्मत यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Read More सरकार के पिछले 12 साल विश्वास और विकास को समर्पित, मोदी बोले- युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर

Post Comment

Comment List

Latest News

सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग, साइबर अपराधी बना रहे निशाना सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग, साइबर अपराधी बना रहे निशाना
साइबर ठग अब लोगों के निष्क्रिय बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने...
100 किमी से अधिक रफ्तार वालों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 63 वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 10 दिन की पाठशाला : राहुल गांधी देंगे नेतृत्व का मंत्र, प्रशिक्षण शिविर में जुटेंगे जिला एवं शहर अध्यक्ष
बलौदाबाजार: 8 ग्रामीणों की मौत मामले की जांच तेज, कब्र से शव निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा 
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा,  9 दिन में 79 हजार से अधिक चालान
उत्तरी आयरलैंड में नस्लीय हिंसा : विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, एकजुट होकर निकाली शांति रैली
प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई : बिहार में चलेगा राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना