अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण

नया युग: थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण
तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव! TVK सुप्रीमो विजय गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस के समर्थन से विजय ने द्रविड़ पार्टियों का दशक पुराना दबदबा खत्म कर दिया है। चेन्नई का नेहरू स्टेडियम इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार है।

चेन्नई। 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (टीवीके) विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के एक दिन बाद पार्टी सुप्रीमो और संस्थापक सी जोसेफ विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार लिया है। श्री विजय कल यानी गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर का जवाहरलाल नेहरू बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम पूरी तरह तैयार है, जहां तैयारियां जोरों पर हैं।

राज्यपाल के केरल से चेन्नई पहुंचने के बाद श्री विजय टीवीके के नवनिर्वाचित विधायकों और कांग्रेस विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राजभवन पहुंचे। कांग्रेस ने विजय का समर्थन करने का निर्णय लिया है। उसने दिन की शुरुआत में ही द्रमुक से नाता तोड़कर टीवीके के साथ गठबंधन कर लिया है। राज्यपाल ने विजय का स्वागत हाथ मिलाकर, शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया। इसके साथ ही उन्हें एक स्मृति चिह्न भी प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन, टीवीके सचिव बुस्सी एन आनंद, चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुना और अन्य नेता मौजूद थे।

राज्यपाल के साथ चली 30 मिनट तक की बैठक के दौरान श्री विजय ने शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा की और सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए समय भी मांगा। गौरतलब है कि 234 सदस्यीय विधानसभा में 118 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए श्री विजय को अभी भी छह विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।

करिश्माई नेता श्री विजय ने अपनी युवा और महिला शक्ति के अभूतपूर्व प्रदर्शन के दम पर चुनावों में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने चुनाव बाद के सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए अपनी पहली चुनावी पारी में 108 सीटें जीतीं और छह दशक पुराने द्रविड़ पार्टियों के वर्चस्व को खत्म कर दिया। चूंकि विजय ने खुद दो सीटों चेन्नई शहर की पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से जीत हासिल की है, इसलिए तकनीकी रूप से टीवीके के पास 107 विधायक हैं और कांग्रेस के पांच विधायकों के साथ वह कुल 112 की संख्या तक पहुंच चुकी है , लेकिन 118 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे अभी छह और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।

Read More निवेशकों की बढ़ी मुश्किलें: लाल निशान में खुले शेयर बाजार, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र 

बता दें कि द्रमुक के साथ कांग्रेस का गठबंधन इस विधानसभा चुनाव में भी था, लेकिन लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का सपना देख रही द्रमुक के विजय के 'राजनीतिक तूफान' में उड़ जाने के बाद कांग्रेस ने पाला बदल लिया है। कांग्रेस ने द्रमुक के साथ कड़ी सौदेबाजी के बाद ली 28 में से महज पांच सीट जीत सकी है। विजय के कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन मांगे जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने विस्तृत चर्चा के बाद मंजूरी दे दी। इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडनकर और टीएनसीसी अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागाई के नेतृत्व में एक कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने श्री विजय से मुलाकात की। उन्होंने एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन और भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए गठबंधन को अंतिम रूप दिया और समर्थन पत्र सौंपा। रिपोर्टों के अनुसार, विजय ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है।

Read More ट्विशा शर्मा हत्याकांड: आरोपियों ने किया वॉयस सैंपल देने से इनकार, सीबीआई ने हिरासत बढ़ाने की मांग की

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र