एसजेडसी बैठक से पहले अमित शाह ने की सीएम विजय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

गृह मंत्री के साथ यह पहली आधिकारिक मुलाकात

एसजेडसी बैठक से पहले अमित शाह ने की सीएम विजय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेंगलपट्टू के कोवलम में आयोजित 31वीं दक्षिण क्षेत्रीय परिषद बैठक से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। दक्षिण क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बने मुख्यमंत्री विजय की गृह मंत्री के साथ यह पहली आधिकारिक मुलाकात थी।

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने गुरुवार को यहां कोवलम के पास होने वाली दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद (एसजेडसी) की बैठक से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिझगा वेट्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर अपनी मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए शाह ने कहा, "चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। यह मुलाकात कोवलम, चेंगलपट्टू में होने वाली दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले हुई।" सीएम विजय दक्षिण क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद विजय और शाह के बीच यह पहली मुलाकात है। इस बैठक में केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन, कर्नाटक के डी.के. शिवकुमार और आंध्र प्रदेश के एन. चंद्रबाबू नायडू शामिल हो रहे हैं। हालांकि, तेलंगाना और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल नहीं हुए और उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को भेजा। तेलंगाना का प्रतिनिधित्व उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने किया।

लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के प्रतिनिधियों ने भी शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिस्सा लिया। शाह इस काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। तमिलनाडु के मुख्य सचिव साई कुमार को काउंसिल का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि मंत्री निर्मल कुमार और राजमोहन को सदर्न ज़ोनल काउंसिल का सदस्य बनाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पीएम गति शक्ति पोर्टल पर राजस्व भूमि की किस्म और विवरण होंगे मैप, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन चयन होगा आसान राजस्थान में पीएम गति शक्ति पोर्टल पर राजस्व भूमि की किस्म और विवरण होंगे मैप, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन चयन होगा आसान
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में पीएम गति शक्ति राज्य मास्टर प्लान के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की...
हस्तशिल्प निर्यात को रफ्तार देने के लिए ईपीसीएच का ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ 
UEM जयपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, करियर और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर दिया गया जोर
JEE-NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, PWSAT 2026 में 100% तक स्कॉलरशिप; 2.5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज जीतने का मौका
ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण
पहले लोन की डिटेल बताई, फिर खाते खाली करने का खेल! 3 ग्राहकों से की 86 हजार की ठगी
घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद