अमरनाथ यात्रा से पहले हाई लेवल बैठक, अमित शाह करेंगे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

अमरनाथ यात्रा की उल्टी गिनती शुरू

अमरनाथ यात्रा से पहले हाई लेवल बैठक, अमित शाह करेंगे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक उच्च स्तरीय बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अजीत डोभाल और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी वाली इस बैठक में 3 जुलाई से शुरू होने वाली दो महीने की तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर विशेष चर्चा होगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को यहां एक बैठक में पवित्र अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा और उनकी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

पवित्र अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से 28 अगस्त तक होगी। करीब दो महीने तक चलने वाली इस वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल को शुरू हुई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर
भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव के पहले संस्करण में देश के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई...
नीट परीक्षा के लिए अब छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय : NTA ने बढ़ाई समय की अवधि, जानें और क्या बदलाव हुए
विकासशील देशों पर वैश्विक संघर्षों का असर अधिक : संरक्षण के लिए संतुलित वैश्विक उपायों की जरूरत, ग्लोबल कन्वर्जेंस फॉर ग्रोथ समिट की बैठक में बोली सीतारमण
रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र
हेक्सावेयर को बड़ी राहत, अमेरिकी संघीय अदालत ने नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावों को किया खारिज 
स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान
अमरनाथ यात्रा से पहले हाई लेवल बैठक, अमित शाह करेंगे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा