राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि

रालोमो संगठन चुनाव: 25 अप्रैल से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनावों की घोषणा कर दी है। 25 अप्रैल को मतदाता सूची जारी होगी, जिसके बाद पंचायत से लेकर जिला स्तर तक चुनाव होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 8 जून और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 14 जून 2026 को संपन्न होगा।

पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के सघन सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये 25 अप्रैल 2026 को जिलावार मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 26 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक सभी जिलों में पंचायत स्तरीय संगठन इकाई के लिये चुनाव सम्पन्न होंगे, जबकि 16 मई 2026 से 25 मई 2026 तक प्रखंड स्तरीय संगठन इकाई के चुनाव सम्पन्न होंगे।

इसके बाद 26 मई 2026 से 04 जून .2026 तक जिला स्तरीय संगठन इकाई के चुनाव होंगे। इस दौरान विभिन्न नगर निकाय स्तरीय संगठन इकाईयों के लिए भी चुनाव सम्पन्न होंगे। भारती ने बताया कि जिला स्तरीय संगठन चुनाव के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 08 जून 2026 को जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 14 जून 2026 को निर्धारित किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बजट सहित विभिन्न योजनाओं का कार्य तय समयावधि में हो पूर्ण- निदेशक ललित कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बजट सहित विभिन्न योजनाओं का कार्य तय समयावधि में हो पूर्ण- निदेशक ललित कुमार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक ललित कुमार ने बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश। लंबित कार्यों के...
पचपदरा रिफाइनरी में लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग : आसमामन में उठा धुएं का गुबार, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
क्रिप्टोकरेंसी मामला: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक हारिस के परिवार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त
नंदी की खामोश गूंज में डूबा “रंग-ए-राजस्थान”: प्रदर्शनी बनी एक खास आकर्षण का केंद्र, चौथे दिन आध्यात्म, कला और भीड़ का अद्भुत संगम
धरती आभा योजना के बावजूद 100 घरों में पानी का संकट, जानें पूरा मामला
अरनेठा पीएचसी में डॉक्टर पद रिक्त, मरीज परेशान
मुकुंदरा-रामगढ़ में बाघिनों की लाइफ स्टडी, तीसरे चरण से पहले हर मूवमेंट पर पैनी नजर