यूपी चुनाव से पहले आप और बसपा को बड़ा झटका, 100 से अधिक नेताओं ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे लोग

यूपी चुनाव से पहले आप और बसपा को बड़ा झटका, 100 से अधिक नेताओं ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ
'आप' नेता नीलम यादव और बसपा के पूर्व गाजियाबाद प्रमुख परमानंद गर्ग सहित कई प्रमुख हस्तियों ने कांग्रेस का दामन थामा। यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष नीलम यादव, बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता परमानंद गर्ग और केंद्र सरकार में अधिकारी रहे दुर्गा प्रसाद समेत कई प्रमुख लोगों ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल की मौजूदगी में इन नेताओं ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी का दामन थामा। पाल ने सभी का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन से तंग आकर तथा राहुल गांधी और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर आये दिन प्रमुख नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन को साथ लेकर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश से प्यार करने वाले और संविधान एवं लोकतंत्र के साथ चलने वाले लोग इस लड़ाई में शामिल होने के लिए कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यादव ने कहा कि आज देश को राहुल गांधी और कांग्रेस की जरूरत है तथा लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने के लिए वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को 12 वर्ष दिए और जमीनी स्तर पर काम किया लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश के मुद्दों तथा कार्यकर्ताओं से जुड़ने की कोशिश नहीं करता जिसके कारण कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

बसपा के गाजियाबाद प्रमुख रहे गर्ग ने कहा कि वह पहले कांग्रेस में थे और उनके परिवार ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की थी। बाद में वह समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में रहे लेकिन उनका मन लगातार कांग्रेस में रहा। उन्होंने कहा कि गांधी को प्रधानमंत्री बनाना उनका सपना है और सभी को उनके संघर्ष में साथ देना चाहिए। भारत सरकार में अधिकारी रहे दुर्गा प्रसाद भी अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। पाल ने बताया कि उनके साथ प्रेम प्रकाश, डॉ. सीताराम, गौरी शंकर, तेजपाल, नरेश पाल, ध्यानपाल, डॉ. राधेश्याम, बी.के. राव, अनुज मौर्या, विकास, लक्ष्मण सिंह, चंद्र प्रकाश, चंचल कुमार, नवदेश कुमार, अवधेश कुमार, हरेंद्र कुमार और उपेंद्र कुमार समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

नूरपुर, बिजनौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व समूह चेयरमैन हाजी इमामुद्दीन अंसारी भी अपने करीब 75 साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार आजादी के समय से कांग्रेस के साथ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में क्षेत्र में कई धागा मिलें स्थापित हुईं, जिससे बुनकरों को रोजगार मिला।

Read More अमेरिकी सेना का कैरिबियन में नाव पर हमला, चार कथित ड्रग तस्करों की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़ भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार की जांच से बचने के लिए संघीय ढांचे...
देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने पंचायत राज चुनाव 2026 के लिए 60 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, विश्वेन्द्र सिंह ने कहा-जनसरोकार के मुद्दों के साथ लड़ेगी चुनाव
जमवारामगढ़, रायसर और अजबगढ़ के स्कूलों में हुईं प्रश्नोत्तरी, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले आवेदन की शर्त  बेतुकी : विरोध के लिए लोगों को नहीं कर सकते बाध्य, गौतम ने कहा- संविधान नागरिकों को देता है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
रूस के मिसाइल हमलों से यूक्रेन में भीषण तबाही: 5 बच्चों समेत 36 लोगों की मौत, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और सोना के गिरे भाव, जानें क्या है कीमत