हजारों लोगों संग योगासन में दिखे CM धामी, युवाओं को दिया फिटनेस और अनुशासन का मंत्र

सीएम धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास

हजारों लोगों संग योगासन में दिखे CM धामी, युवाओं को दिया फिटनेस और अनुशासन का मंत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में हजारों साधकों और जवानों के साथ योग किया। उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने के संकल्प के साथ देश की पहली योग नीति लागू की गई है, जिसमें ₹20 लाख तक की सब्सिडी का प्रावधान है। साथ ही, क्षेत्र में ₹3300 करोड़ का शारदा कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।

चम्पावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों योग साधकों, सशस्त्र सेना के जवानों, विद्यार्थियों , मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताया।

सीएम धामी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। योग व्यक्ति को मानसिक स्थिरता प्रदान करता है और उसे सकारात्मक, अनुशासित एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि आज तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से उत्पन्न चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रणाली के रूप में सामने आया है। नियमित योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि योग ने विश्वभर में मानवता को जोड़ने का कार्य किया है और भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र “वसुधैव कुटुम्बकम्” तथा “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” के संदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली और आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन परंपराओं की भूमि है तथा राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में देश की पहली योग नीति लागू की गई है, जिसके तहत योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी तथा योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं और सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में योग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बनबसा में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन शारदा नदी तट पर योग और आध्यात्मिक साधना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक और पर्यटन विकास की नई पहचान देने के लिए कार्य कर रही है। लगभग 3300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के तहत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।

Read More गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पलटी पिकअप के बाद कई वाहन भिड़े ; पिता-पुत्री की मौत, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

मुख्यमंत्री ने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी उत्तराखंड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना के जवानों के साथ “एक वृक्ष योग के नाम” अभियान के अंतर्गत बनबसा मिनी स्टेडियम परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Read More फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें

वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल के डीएसए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और भारत की प्राचीन संस्कृति का यह अमूल्य ज्ञान आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Read More पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्ञानेश कुमार ने किया बीएलओ और सुपरवाइजर्स से संवाद : BLO मेरे परिवार का हिस्सा, बोले- लोकतंत्र की सफलता में उनकी महत्ती भूमिका  ज्ञानेश कुमार ने किया बीएलओ और सुपरवाइजर्स से संवाद : BLO मेरे परिवार का हिस्सा, बोले- लोकतंत्र की सफलता में उनकी महत्ती भूमिका 
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जयपुर में 700 बीएलओ से संवाद करते हुए उन्हें निर्वाचन आयोग और मतदाताओं के बीच की...
"आबू राज" नाम लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास ; माउंट आबू में देवताओंं का वास, यहां आकर मैं धन्य हुआ: भजनलाल
संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाया योग दिवस, योग की महत्ता पर डाला प्रकाश
कपूरथला में शादी बनी रणभूमि: मामूली कहासुनी में युवक का हाथ कटा, 2 गंभीर रूप से घायल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीए में योगोत्सव, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
शेयर बाजार आउटलुक: वैश्विक कारकों और मानसून की प्रगति से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार उछाल
ब्रिटेन में सियासी हलचल: क्या प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर देंगे इस्तीफा?