बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी

नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू

बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में जुल्फिकार अली और उपनेता के रूप में मोताब शेख की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को इसकी घोषणा की। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उल्लेखनीय है कि बंगाल विधानसभा में कांग्रेस के केवल दो विधायक हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि खड़गे ने जुल्फिकार अली को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस विधायक दल का नेता तथा मोताब शेख को उपनेता नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद इन पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। पार्टी ने नवनियुक्त नेता और उपनेता को उनकी नयी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दो ही विधायक विजयी रहे थे।

 

Read More प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया, विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का किया आह्वान : शिवराज सिंह चौहान

 

 

Read More शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में जुल्फिकार अली और...
भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल : माफिया राज को मिल रहा बढ़ावा, जूली ने कहा- परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का कम हो रहा भरोसा
जयपुर में दर्दनाक हादसा : टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ी बस, यात्रियों से भरी बस लेकर भागा चालक
एनटीए ने प्रतियोगिता परीक्षाओं का बनाया मजाक : युवाओं के टूट रहे सपने, खेड़ा बोले- परीक्षा एजेंसी ने छात्रों के दिल में भरा खौफ
पंचम दा की जयंती पर गूंजेंगे उनके सदाबहार नगमे, सरगम लेडीज म्यूजिक ग्रुप की विशेष प्रस्तुति 27 जून को
गैर इरादतन हत्या के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को 10 साल का कठोर कारावास, जानें पूरा मामला
सिर चढ़कर कर बोला इश्क : शादी नहीं तो नीचे नहीं! प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी युवती