भूपेश बघेल पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ता ने की नारेबाजी

पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

भूपेश बघेल पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ता ने की नारेबाजी
दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कथित अभद्र फेसबुक पोस्ट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिलाई-3 थाने तक पैदल मार्च किया। उन्होंने पखांजूर मंडल के भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी के खिलाफ एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र पोस्ट किए जाने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामला भारतीय जनता युवा मोर्चा के पखांजूर मंडल उपाध्यक्ष की कथित फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है। कांग्रेस के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने आज बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के पखांजूर मंडल उपाध्यक्ष ने अपने फेसबुक अकाउंट से बघेल को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट की। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।

इस मामले को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए भिलाई-3 थाना पहुंचे और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने सीएसपी छावनी प्रशांत सिंह को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कोसरे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल आपत्तिजनक है। उन्होंने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की और कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस आगे आंदोलन करेगी।

वहीं सीएसपी प्रशांत सिंह ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पखांजूर निवासी युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

 

Read More उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: मजबूत उम्मीदवार होगा सीट बंटवारे का आधार, सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन तेज

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय
इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर के राष्ट्रव्यापी पीटीआई मार्च से पहले पुलिस कार्रवाई तेज हो...
उदयपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक एपीओ : अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित, चांदमल वर्मा ने जारी किए आदेश
मायावती का नया फरमान : आनन्द कुमार के परिवार में केवल ईशान को ही मिलेगी पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी, गंभीर गलती करने पर होंगे पार्टी से बाहर
AGTF का बड़ा एक्शन : लॉरेंस गैंग के 2 इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे आरोपी
जर्मनी में देखभाल केन्द्र में लगी आग : एक व्यक्ति की मौत, हादसे में 25 लोग घायल
बिहार विधान परिषद चुनाव : जनसुराज ने घोषित किए प्रत्याशी, निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज
जयपुर एयरपोर्ट पर बदलेगा फ्लाइट शेड्यूल : कई शहरों के लिए बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, मुंबई के लिए रोजाना 13 फ्लाइट