पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

कौन चला रहा था कश्मीर में अलगाववादी मॉड्यूल

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान से जुड़ा हैंडलर इस मॉड्यूल को चला रहा था। आरोप है कि इसके जरिए अलगाववादी विचारधारा और दुष्प्रचार फैलाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।

जम्मू। कश्मीर पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित 'जम्मू कश्मीर इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (जेकेआईएम) के एक गुप्त मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बांदीपोरा जिले की पुलिस ने  दावा किया कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान का एक हैंडलर चला रहा था। पुलिस ने बताया कि यह मॉड्यूल अलगाववादी विचारधारा और दुष्प्रचार कर रहा था, जिसमें महिलाओं को मुख्य रूप से निशाना बनाया जा रहा था।

गिरफ्तार लोगों में काचलु काजीपोरा निवासी वहीद अहमद भट को पुलिस ने मुख्य आरोपी बताया है। इसके अलावा बांदीपोरा के दाचीगाम निवासी मुबीना बानो, बांदीपोरा के चेक पंजिगाम निवासी खुशबू जान, महक जान और आलिया जान तथा हंदवाड़ा के अननवान निवासी इरफान अहमद रेशी उर्फ रईस को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। केंद्र सरकार ने 2025 में जेकेआईएम पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। संगठन पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, आतंकवाद का समर्थन करने और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है।

 

Read More यूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान, 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में मंथन; अमित शाह के आने की संभावना

Read More कोलकाता: नवरात्र में बड़ा हादसा, चोरबागान के दुर्गा पंडाल में भगदड़; 19 लोगों की मौत, 45 घायल

 

 

Read More भारतीय मुद्रा बाजार: आरबीआई के कड़े कदमों से संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले रिकवरी जारी

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद