NEET में चयन, फिर भी छात्रा ने मौत को लगाया गले: पिता की पिस्टल से की आत्महत्या

मानसिक तनाव और पारिवारिक पहलुओं की जांच

NEET में चयन, फिर भी छात्रा ने मौत को लगाया गले: पिता की पिस्टल से की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम इलाके में नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा रितु शर्मा ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। काउंसलिंग के तीसरे चरण में चयन होने के बावजूद उठाए गए इस अप्रत्याशित कदम से परिवार स्तब्ध है। पुलिस कारणों की जांच में जुटी है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम इलाके में सोमवार देर रात नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रितु शर्मा के रूप में हुई है। वह मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट की तैयारी कर रही थी। बताया जाता है कि तीसरे चरण की काउंसिलिंग में उसका चयन भी हो गया था। इसके बावजूद उसके इस कदम से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

बताया गया है कि रितु के पिता देवराज शर्मा सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं और उनके पास लाइसेंसी पिस्टल है। घटना की सूचना मिलने पर झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक कारण या कोई अन्य वजह थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना से परिवार और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नक्सलवाद मुक्त भारत की पहली दिवाली, मोदी ने बताया अब किससे है खतरा नक्सलवाद मुक्त भारत की पहली दिवाली, मोदी ने बताया अब किससे है खतरा
मोदी ने बस्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ दीपावली मनाते हुए कहा कि देश ने हथियारबंद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई...
दीपावली की सुबह सब्जी मंडी में आग का तांडव, 6 दुकानें जली
इजरायल की राजनीति में नया मोड़, क्या नेतन्याहू के हाथ से फिसलेगी सत्ता?
पेट्रोल में 31% इथेनॉल : शिवकुमार के दावे से मचा हड़कंप, अब पेश करेंगे सबूत
दीपावली की खुशियों में न भूलें ये जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिलाया संकल्प
दीपावली पर आमेर में हाथी वीरु का हुआ खास पूजन, तिलक लगाकर बांधी रोली-मोली
अवैध पटाखे के 19 कार्टन बरामद, एक दुकानदार गिरफ्तार