Election Commission ने बदला SIR कार्यक्रम, ओडिशा-तेलंगाना में वोटर लिस्ट संशोधन की नई तारीखें घोषित

मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता गणना फॉर्म भरवाने की चल रही प्रक्रिया

Election Commission ने बदला SIR कार्यक्रम, ओडिशा-तेलंगाना में वोटर लिस्ट संशोधन की नई तारीखें घोषित
निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध पर ओडिशा और तेलंगाना के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा में बदलाव किया है। अब संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन ओडिशा में 21 सितंबर और तेलंगाना में 19 अक्टूबर को होगा। इस निर्णय से दावों और आपत्तियों के निस्तारण हेतु अतिरिक्त समय मिलेगा।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ओडिशा और तेलंगाना की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रमों में संशोधन किया है जिससे अब ओडिशा की नयी सूची 21 सितंबर को और तेलंगाना की 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। आयोग ने शनिवार को बताया कि इन दोनों राज्यों के बारे में यह निर्णय वहां के मुख्य चुनाव अधिकारियों के अनुरोध पर लिये गये हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ओडिशा में इस प्रक्रिया के तहत पांच जुलाई को प्रकाशित नयी सूची के मसौदे पर दावे और आपत्तियाें के लिए समय बढ़ाकर 19 अगस्त तक कर दिया गया है पहले यह चरण चार अगस्त को पूरा किया जाना था।

इसी तरह वहां प्राप्त दावे और आपत्तियों पर नोटिस जारी करने और उन पर सुनवाई तथा निस्तारण 17 सितंबर तक चलेगा। ओडिशा की अंतिम सूची का प्रकाशन 21 सितंबर को किया जाएगा। तेलंगाना में मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता गणना फॉर्म भरवाने की 25 जून से चल रही प्रक्रिया को अब 10 अगस्त तक निपटाया जाएगा। वहां संशोधित मतदाता सूची का मसौदा 17 अगस्त को जारी किया जाएगा और उसी दिन से दावे और आपत्तियों का दौर 16 सितंबर तक चलेगा।

तेलंगाना में दावे और आपत्तियों पर नोटिस जारी करने, उन पर सुनवाई और उनके निस्तारण का काम 17 अगस्त से 15 अक्टूबर तक चलेगा और राज्य की नयी संशोधित पक्की सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान  बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान 
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण नियमावली-2014 में संशोधन को मंजूरी दी...
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे