हैवानियत की इंतहा! एक माह की मासूम को जमीन पर पटकने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलि देने की बात स्वीकारी

बच्ची अस्पताल में भर्ती

हैवानियत की इंतहा! एक माह की मासूम को जमीन पर पटकने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलि देने की बात स्वीकारी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक माह की बच्ची की बलि देने का प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी विकास यादव ने दादा की गोद से बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक माह की मासूम बच्ची का बलि देने जैसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है। सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा गांव की वनवासी बस्ती में शनिवार रात एक माह की बच्ची को उसके दादा की गोद से छीनकर पड़ोसी विकास यादव ने दो बार जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

आरोपी ने बच्ची को बलि देने की नियत से जान से मारने का प्रयास किया। घटना की जानकारी बस्ती और आसपास के इलाके में फैलते ही स्थानीय लोगों ने अकथा चौराहे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की दादी के अनुसार, बच्ची का जन्म 7 मई को हुआ था। शनिवार देर शाम बच्ची के दादा पप्पू उसे लेकर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विकास यादव वहां पहुंचा और बच्ची को छीनकर दो बार जमीन पर पटक दिया। बच्ची के पिता राजेश मूर्ति बनाने का काम करते हैं।

पूछताछ में आरोपी विकास यादव ने बताया कि उसने बलि देने की नियत से यह घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके माता-पिता से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया या किसी के कहने पर किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण