सपा सरकार आने पर अयोध्या को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास सिटी, भाजपा से परेशान है किसान : अखिलेश

क्षेत्रीय दलों का साथ देना पार्टी की रणनीति का हिस्सा

सपा सरकार आने पर अयोध्या को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास सिटी, भाजपा से परेशान है किसान : अखिलेश

यादव ने दावा किया कि अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में पीडीए समर्थित सपा उम्मीदवार रिकार्ड जीत दर्ज करेगा

अयोध्या। सरकार से अयोध्या के किसानो को उनकी जमीन का मुआवजा बाजार मूल्य पर देने की मांग करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि 2027 में प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार आने पर अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाया जायेगा। यादव ने दावा किया कि अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में पीडीए समर्थित सपा उम्मीदवार रिकार्ड जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी का समर्थन आम आदमी पार्टी (आप) को है मगर इसका यह मतलब नहीं है कि वे कांग्रेस के विरोध में है। पीडीए की मजबूती के लिए चुनाव जिताऊ क्षेत्रीय दलों का साथ देना पार्टी की रणनीति का हिस्सा है।

उन्होने कहा कि भाजपा से अयोध्या के किसान दुखी और परेशान है। उन्हे उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानो की जमीन को छीन कर सरकार फाइव स्टार होटल बना रही है। उनकी मांग है कि सरकार किसानो को अधिग्रहित जमीन का बाजार मूल्य में भुगतान करे। प्रभु राम की नगरी में फाइव स्टार होटलो के बजाय धर्मशाला और आश्रम होने चाहिये। सरकार यह बताये कि बगैर बॉर के फाइव स्टार होटल हो सकते हैं क्या। 

यादव ने कहा कि उनकी पार्टी विकास की विरोधी नहीं है। सपा सरकार के समय हुये विकास कार्य आज भी लोगों को दिख रहे हैं। भाजपा को अगर विकास चाहिये तो उसे समाजवादियों की डगर पर चलना ही पड़ेगा। 2027 में पीडीए की सरकार आने पर अयोध्या का समुचित विकास किया जायेगा और उसे वल्र्ड क्लास सिटी बनाया जायेगा। मिल्कीपुर चुनाव की पारदर्शिता पर संदेह व्यक्त करते हुये उन्होने कहा कि यह देश दुनिया का सबसे बड़ा उपचुनाव होगा जिस पर शोध भी किया जा सकता है हालांकि यह तय है कि भाजपा इस चुनाव को बुरी तरह हारेगी। 

 

Read More मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: कई मामलों में वांछित सक्रिय सात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा जब्त

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक ने सदन में उठाया मामला, सरकार ने शीघ्र पद भरने का दिलाया भरोसा राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक ने सदन में उठाया मामला, सरकार ने शीघ्र पद भरने का दिलाया भरोसा
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल कार्यवाही के दौरान आसींद विधानसभा क्षेत्र में पुलिस थानों में रिक्त पदों का...
विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 
युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल
जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया