पूर्व सासंद विनय कटियार ने दिया बड़ा सियासी संकेत, अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे  

अयोध्या से सियासी वापसी: 2027 चुनाव लड़ेंगे भाजपा दिग्गज विनय कटियार

पूर्व सासंद विनय कटियार ने दिया बड़ा सियासी संकेत, अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे  

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे विनय कटियार ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने अयोध्या को अपनी 'कर्मभूमि' बताते हुए यहीं से चुनावी डंका बजाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने बड़ा सियासी संकेत दिया है। अयोध्या में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक के बाद कटियार ने चुनाव लड़ने की तैयारी का एलान किया। बताया जा रहा है कि यह बैठक बंद कमरे में घंटों तक चली। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ। 

बैठक के बाद राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख किरदार रहे विनय कटियार ने मीडिया से बातचीत की। इसमें कहा कि किसने कह दिया कि हमारी कोई तैयारी नहीं है। चुनाव की पूरी तैयारी चल रही है। सही समय पर मैदान-ए-जंग में उतरेंगे। साफतौर पर संकेत दिया कि वे अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कटियार ने कहा कि राम जन्मभूमि उनकी कर्मभूमि है। स्वाभाविक है कि चुनावी डंका भी यहीं से बजे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया। लेकिन, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि संगठन और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जनता भी उन्हें चुनाव मैदान में देखना चाहती है। 2027 के चुनाव में वे एक नहीं, बल्कि दो-दो बार चुनौती देने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद अयोध्या की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य