ग्रेटर नोएडा पश्चिम में भीषण हादसा, सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत 

स्कूटी असंतुलित होने से हुआ हादसा

ग्रेटर नोएडा पश्चिम में भीषण हादसा, सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत 
ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में बड़ा हादसा सामने आया है। इमारत के ऊपरी हिस्से से अचानक प्लास्टर गिरने के कारण 46 वर्षीय विकास चावला की स्कूटी असंतुलित हो गई। सड़क पर गिरने से उनका सिर दीवार से टकरा गया, जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में शनिवार को प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने देर रात घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकास चावला (46) पुत्र रविंद्र चावला के रूप में हुई है। बताया गया कि विकास चावला कल सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान इमारत के ऊपरी हिस्से से अचानक प्लास्टर का एक हिस्सा नीचे गिरा।

प्लास्टर गिरने से उनकी स्कूटी असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका सिर पास की दीवार के किनारे से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं तथा पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए  सबसे लड़ी हूं महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी