वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 3 अन्य घायल

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन जब्त

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 3 अन्य घायल
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार तड़के विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गैस कटर से शवों को बाहर निकाला।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा रूपापुर गांव के पास ओवरब्रिज पर हुआ, जहां विंध्याचल से दर्शन कर काशी लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार लोग विंध्याचल में दर्शन करने के बाद वाराणसी लौट रहे थे। रूपापुर ओवरब्रिज के पास वाहन रुकने के दौरान ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कुछ लोग सड़क पर जा गिरे।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मृतकों में अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा शामिल हैं। चौथे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों की पहचान कन्हैया यादव और निखिल कुमार के रूप में हुई है। एक अन्य घायल की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाने के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Read More जल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, 22-23 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम Weather Update : राजस्थान में बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, 22-23 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार अलसुबह सवाई...
उपराज्यपाल के लौटने के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: फारूक अब्दुल्ला
राम मंदिर में चंदा चोरी के 105 मामलों का दावा, अमन अरोड़ा ने केंद्र से मांगी सख्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानवमी की दीं शुभकामनाएं, भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की
जयपुर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Voice of Youth: साइबर ठगों की पहचान होगी आसान, लेकिन ठगी के नए रास्ते निकाल लेंगे शातिर अपराधी!
Voice of Youth: त्योहार ऐसा हो, जिसमें रोशनी सबके हिस्से आए