गड्ढों वाली सड़क देखकर परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है, AI खोज निकालेगा जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारी

सरकारी शिकायत के लिए सबूत भी देगा तुरंत

गड्ढों वाली सड़क देखकर परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है, AI खोज निकालेगा जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारी
बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव सेन ने सड़कों के गड्ढों को चिन्हित करने वाला AI-आधारित सिस्टम तैयार किया है। डैशकैम, GPS और एक्सेलेरोमीटर से लैस यह सिस्टम चलते वाहन के दौरान गड्ढों की पहचान करता है और 4 सेकंड में सरकारी डेटाबेस से संबंधित ठेकेदार तथा अधिकारी का पता लगाकर शिकायत रिपोर्ट तैयार कर देता है।

बेंगलुरू। बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव सेन ने खराब सड़कों और गड्ढों की समस्या से निपटने के लिए AI आधारित सिस्टम तैयार किया है। यह सिस्टम कार में लगे डैशकैम, GPS और एक्सेलेरोमीटर की मदद से चलते वाहन के दौरान गड्ढों की पहचान करता है। खास बात यह है कि AI गड्ढे और स्पीड ब्रेकर में भी अंतर कर सकता है।

गड्ढे की पहचान के बाद सिस्टम करीब 2,900 सरकारी सड़क निर्माण कॉन्ट्रैक्ट के डेटाबेस से जानकारी मिलाकर संबंधित ठेकेदार और अधिकारी का पता लगाता है। यदि सड़क वारंटी अवधि में है तो मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है।

गौरव सेन का सिस्टम महज चार सेकंड में गड्ढे की तस्वीर, सटीक लोकेशन, टेंडर नंबर और संबंधित अधिकारी की जानकारी वाली रिपोर्ट तैयार कर देता है। परीक्षण के दौरान सिस्टम ने उनके ऑफिस जाते समय 12 गड्ढों की पहचान की। इस पहल को सोशल मीडिया पर भी सराहना मिल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सीवर हादसों के 1223 पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई...
यूएई के मंत्री से सीआईआई राजस्थान की अहम बैठक, राजस्थान में निवेश और सीमा पार व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर मंथन
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 12.15 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी : जलभराव 56.41 प्रतिशत, पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत कम पानी
रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर सवाल, हथियारों की कमी से यूरोप और एशिया के सहयोगी चिंतित
मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर
ITPI के शासी मंडल नामांकन पर विवाद: NSUI ने बताया नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी