चंबा के भरमौर में भूस्खलन, ग्यारह श्रद्धालुओं की मौत : मणिमहेश यात्रा पर निकले थे, किन्नौर के लिप्पा गांव में बादल फटने से तबाही

प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी

चंबा के भरमौर में भूस्खलन, ग्यारह श्रद्धालुओं की मौत : मणिमहेश यात्रा पर निकले थे, किन्नौर के लिप्पा गांव में बादल फटने से तबाही

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन, और बाढ़ से अनेक जिलों में काफी नुकसान हुआ है

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन, और बाढ़ से अनेक जिलों में काफी नुकसान हुआ है। चंबा जिले के भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड में मौत हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। वहीं दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा और सोलन सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल हैं। यहां सड़क संपर्क बुरी तरह टूट गया है और राहत अभियान जारी है। एक बड़ी घटना में आदिवासी बहुल किन्नौर जिले के लिप्पा गांव में शुक्रवार सुबह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा कुल्लू जिले के अनी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण निचले पटरना गांव में भूस्खलन से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए और दो महिलाएं लापता हो गईं। मलबे में कई मवेशी भी दब गए हैं। स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रात भर लगातार हुई बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध हो गई, जिससे आवाजाही ठप हो गई। प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है, क्योंकि ताज़ा भूस्खलन से क्षेत्र में सड़के बाधित हो गई हैं। 

8,000 तीर्थयात्री फंसे 

भरमौर से आगे संपर्क पूरी तरह से कट जाने के कारण, लगभग 8,000 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। जिनमें से अब तक 3,457 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। विषम हालात में भी राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

 

Read More गोवा में क्लब में फटा सिलेंडर : आग लगने से कई लोगों की मौत, मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए देने की घोषणा 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प