मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने योग अपनाने और चीनी और तेल का सेवन घटाने पर दिया जोर, लोगों से खान-पान में भी सुधार लाने की अपील की 

मन की बात: पीएम मोदी का फिट इंडिया और योग पर जोर

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने योग अपनाने और चीनी और तेल का सेवन घटाने पर दिया जोर, लोगों से खान-पान में भी सुधार लाने की अपील की 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' में फिटनेस को जीवन का मंत्र बताया। उन्होंने चीनी के सेवन और खाद्य तेल में 10% कटौती की अपील करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिनों के काउंटडाउन के बीच, उन्होंने अफ्रीका के 'अरविंद योग सेंटर' जैसे वैश्विक प्रयासों की भी सराहना की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से फिटनेस पर ध्यान देने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। श्री मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अब 100 दिनों से भी कम समय बचा है और पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि अफ्रीका के जिबूती में अल्मिस नामक व्यक्ति अपने 'अरविंद योग सेंटर' के माध्यम से योग का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर लोगों को योग सिखा रहे हैं।

पीएम मोदी ने लोगों से खान-पान में सुधार लाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ के पोस्ट पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि युवराज दुआ ने उनसे अपने पिता को चीनी कम करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया था, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला।

पीएम मोदी ने देशवासियों से चीनी का सेवन कम करने की अपील की और खाने के तेल में कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करेंगे। उन्होंने दोहराया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आज के समय की बड़ी जरूरत है और योग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : अपराध, नशा और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर सरकार पूरी तरह विफल, देवेन्द्र यादव ने कहा- नए उपराज्यपाल निभाएं सक्रिय भूमिका दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : अपराध, नशा और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर सरकार पूरी तरह विफल, देवेन्द्र यादव ने कहा- नए उपराज्यपाल निभाएं सक्रिय भूमिका
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा। बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और...
तालाब में डूबे युवक का शव बरामद : SDRF ने चलाया था सर्च ऑपरेशन, अंधेरा होने के कारण हुई परेशानी
रोडवेज बस में बेटिकट मिली 15 सवारी : बस सारथी को सेवा से हटाने की अनुशंसा, रोडवेज प्रशासन ने किया स्पष्ट-  राजस्व चोरी और यात्रियों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं
जयपुर एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत : यात्रियों को 10 रुपए में मिलेगा नाश्ता, प्रशासन ने कहा- सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जारी रहेगी ऐसी पहल
जोधपुर में ‘मन की बात’ को लेकर दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों संग आमजन ने सुना कार्यक्रम
पाकिस्तान के लिए खुशखबरी: ईरान ने 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी मंजूरी, इशाक डार ने शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया
मन की बात : पीएम मोदी की 'ज्ञान भारतम् सर्वे' में सभी दुर्लभ पांडुलिपियों को शेयर करने की अपील, बोले-युवाओं की शक्ति से राष्ट्र को समृद्ध बनाने में मिलती है बड़ी ताकत