मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील

जनता काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है

मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी को 3 सेक्टरों में विभाजित किया है। साथ ही उन्होंने देश में भारी वर्षा और तूफान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बसपा कार्यकर्ताओं से अपील की और सरकारों से राहत पहुंचाने की मांग की।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी संगठन को तीन सेक्टर में बांटने की घोषणा की और भारी वर्षा, आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न भागों में भारी वर्षा, आंधी-तूफान के कारण जनता काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कुदरती विकट हालात में संबंधित सभी राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की हर स्तर पर पूरी-पूरी मदद करनी चाहिए, बसपा की यह मांग है। महाराष्ट्र के काफी इलाकों में सूखे की मार झेल रहे लोगों और किसानों को राज्य सरकार जमीनी स्तर पर फौरी राहत दे।

उन्होंने कहा कि देश में बीएसपी संगठन को तैयार करने व सर्वसमाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए संगठन को तीन सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर नंबर-1 में 10 राज्य आते हैं, जिनको राज्यसभा सांसद रामजी गौतम व सुरेश राव दोनों केंद्रीय सेक्टर प्रभारी मिलकर देख रहे हैं। सेक्टर नंबर-2 में 9 राज्य आते हैं, जिनको पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम व पूर्व विधायक अतरसिंह राव दोनों केंद्रीय सेक्टर प्रभारी मिलकर देख रहे हैं। सेक्टर नंबर-3 में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड आते हैं, जिनको लखनऊ पार्टी केंद्रीय कैम्प कार्यालय 9 मॉल एवेन्यू द्वारा सीधा देखा जा रहा है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि सेक्टर 1 व सेक्टर 2 के चारों केंद्रीय सेक्टर प्रभारियों से अपील है कि वे अपने-अपने सेक्टर के अंतर्गत जहां-जहां भारी वर्षा व तूफान से तबाही मची है, वहां पार्टी के लोग अपनी सामर्थ्य के हिसाब से मदद जरूर करें। लेकिन इसके लिए कोई अलग से धन इकट्ठा नहीं करना है, ताकि इसकी आड़ में कोई नाजायज फायदा न उठा सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ज्यादा प्रभावित प्रदेशों में बीएसपी के राष्ट्रीय प्रभारी ईशान आनन्द को भी भेज सकती हैं। मायावती ने कहा कि सेक्टर 3 के दोनों राज्यों पर उनकी खुद पैनी नजर है और वह खुद भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकती हैं। केंद्र सरकार से भी अनुरोध है कि वह ज्यादा प्रभावित राज्यों की सरकारों की समय से पूरी-पूरी मदद करे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया