विधायक की कार ने छात्र को मारी टक्कर : हादसे में छात्र गंभीर घायल, शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे नेता जी; जानें कहां का है मामला?

रेजी चेरियन स्वयं चला रहे थे सरकारी वाहन

विधायक की कार ने छात्र को मारी टक्कर : हादसे में छात्र गंभीर घायल, शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे नेता जी; जानें कहां का है मामला?
कुट्टनाड विधायक रेजी चेरियन की सरकारी कार और कॉलेज छात्र सुनीश (22) की बाइक की आमने-सामने टक्कर में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद विधायक पर नशे में गाड़ी चलाने और मेडिकल जांच से बचने के आरोप लगे, जिन्हें उन्होंने खारिज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

अलप्पुझा (केरल)। केरल के अलप्पुझा जिले के चंपाकुलम में सोमवार रात एक कॉलेज छात्र की मोटरसाइकिल की कुट्टनाड विधायक की सरकारी कार से आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद विधायक पर शराब के नशे में वाहन चलाने और चिकित्सीय जांच से बचने का प्रयास करने के आरोप लगने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। घायल छात्र की पहचान नेदुमुडी के आशारीपरम्बु निवासी और स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र सुनीश (22) के रूप में हुई है। दुर्घटना रात करीब आठ बजे चंपाकुलम स्थित एसी रोड पर हुई। उसके सिर में गंभीर चोटें आयीं। उसे पहले चंपाकुलम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वंदनम स्थित अलप्पुझा सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डीवाईएफआई के जिला अध्यक्ष जेम्स सैमुअल ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय विधायक रेजी चेरियन स्वयं सरकारी वाहन चला रहे थे और कथित रूप से शराब के नशे में थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक पुलिस के पहुंचने से पहले ही चिकित्सीय जांच से बचने के उद्देश्य से घटनास्थल छोड़कर चले गये। डीवाईएफआई नेता ने विधायक की शराब जांच कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

चेरियन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार और राजनीतिक प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने तक वह घटनास्थल पर मौजूद रहे और घायल छात्र को एंबुलेंस से अस्पताल भेजे जाने के बाद ही वहां से गए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मौके से भागने के दावे पूरी तरह गलत हैं।  द में विधायक के समर्थकों ने कुछ वीडियो जारी किये, जिनके बारे में उनका दावा है कि उनमें विधायक दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

विधायक का कहना है कि मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आ रही थी और उनकी कार से टकरा गई। हालांकि डीवाईएफआई नेताओं ने इस दावे का खंडन करते हुए आरोप लगाया कि विधायक की सरकारी कार ही तेज गति से चल रही थी और दुर्घटना के लिए वही जिम्मेदार हैं। पुलिस के अनुसार, रेजी चेरियन चंपाकुलम जलोत्सव में भाग लेने के बाद अलप्पुझा लौट रहे थे, जबकि सुनीश मोटरसाइकिल से अलप्पुझा से चंगनाश्शेरी की ओर जा रहा था। चंपाकुलम में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे छात्र सड़क पर जा गिरा।

Read More चीनी महंगी, स्टॉक घटा तो बरसे खरगे- ‘ये कैसा आत्मनिर्भर भारत?

टक्कर के दौरान उसका हेलमेट निकल गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वह खून से लथपथ सड़क पर पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए वंदनम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि विधायक की सरकारी कार तेज गति से चलाई जा रही थी, जबकि रेजी चेरियन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों तथा घटना से जुड़े आरोपों और प्रत्यारोपों की जांच की जा रही है।

Read More गंगोत्री हाईवे पर गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवल्स पलटा, ब्रेक फेल होने से हादसा; 17 यात्री सुरक्षित

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक