बंगाल में एनआईए की हिरासत में मस्जिद के इमाम, आईएमके से संबंध होने का शक

खगरागढ़ विस्फोट के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ी

बंगाल में एनआईए की हिरासत में मस्जिद के इमाम, आईएमके से संबंध होने का शक
पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मोंगलकोट के पलिशग्राम गांव की मस्जिद से इमाम पियार मोहम्मद शेख को हिरासत में लिया। एनआईए द्वारा यह कार्रवाई प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन की शाखा 'इमाम महमूद काफिला' से कथित संबंधों और पूछताछ के सिलसिले में की गई है।

बर्दवान। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार पूर्वी बर्दवान के मोंगलकोट के एक छोटे से गांव में छापा मारकर सुबह की नमाज़ के बाद स्थानीय मस्जिद से निकलते ही इमाम को जमात-उल-मुजाहिदीन से संंबंध होने के शक में हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के बयानों के मुताबिक शिमुलिया पंचायत नंबर 2 के तहत आने वाले पलिशग्राम गांव के पूर्बा पारा में बोरो मस्जिद में आज तड़के करीब 4.30 बजे पुलिस की एक टीम इमाम पियार मोहम्मद शेख को ढूंढते हुए पहुंची।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिदीन की शाखा इमाम महमूद काफिला के साथ उनके कथित लिंक का पता लगाने के लिए लंबी पूछताछ के बाद उन्हें सुबह करीब छह बजे मोंगलकोट पुलिस थाना ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खास बात यह है कि इमाम मंतेश्वर के कुलुत गांव का रहने वाला था। यह हिरासत एनआईए द्वारा आईएमके से जुड़े 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिन पर बंगाल, असम और त्रिपुरा में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि एनआईए की इस कार्रवाई ने दो अक्टूबर, 2014 को बर्दवान शहर के खगरागढ़ विस्फोट की यादें ताजा कर दीं, जिसमें जेबीएम के दो संदिग्ध कार्यकर्ता एक किराये के घर के अंदर कथित तौर पर आईईडी बनाते समय मारे गये थे। इसके बाद जांच एजेंसी की जांच में बर्दवान से संचालित हो रहे एक बड़े जेएमबी मॉड्यूल का पता चला और सीमा पार आतंकवादी लिंक का पता चला। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत कमला नेहरू रिज पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने...
एसएमएस अस्पताल में वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ नागरिकों की हुई व्यापक जांच
पीएम मोदी बोले- भर्ती प्रक्रिया बदले समय की जरूरत, युवाओं के भविष्य के लिए परीक्षा चक्र छोटा करना जरूरी
शाही अंदाज में जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, 57 पर्यटकों का हुआ पारंपरिक स्वागत
राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्मिक और डिपो सम्मानित
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 59 वर्षीय महिला के शरीर से निकाला 28.6 किलो का विशाल ट्यूमर
हिसार में CET पास युवाओं ने किया रोड जाम: CM से मुलाकात नहीं होने पर 11 दिन से जारी धरना तेज, सीजेपी कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में