सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- कांग्रेस कार्यकाल में आतंकवादियों का सम्मान किया जाता था

हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए

सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- कांग्रेस कार्यकाल में आतंकवादियों का सम्मान किया जाता था

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादियों का सम्मान तक किया जाता रहा था

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादियों का सम्मान तक किया जाता रहा था। ठाकुर नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी शिविर और 11 एयरबेस तबाह कर दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया और दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया है। इसके विपरीत कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादियों का सम्मान तक किया जाता रहा था।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सीट से सांसद ठाकुर ने मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक सिर्फ ‘गरीबी हटाओ’ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की अंत्योदय नीति को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल