मुंबई अग्निकांड: दो जले हुए शव बरामद, चार गंभीर रूप से झुलसे; जानें कैसे हुआ हादसा

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

मुंबई अग्निकांड: दो जले हुए शव बरामद, चार गंभीर रूप से झुलसे; जानें कैसे हुआ हादसा
मुंबई के साकीनाका (अंधेरी पूर्व) स्थित खैरानी रोड के कबाड़ गोदाम में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने छह घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद देर रात आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में साकीनाका अंधेरी पूर्व में एक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग पर छह घंटे से ज़्यादा चले समय तक चले अभियान के बाद मंगलवार देर रात पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस हादसे में दो लोगों की जलने से मौत हो गयी ओर चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। मुंबई अग्निशमन विभाग ने बुधवार को बताया कि आग कल शाम 18:18 बजे खैरानी रोड पर अब्दुल रशीद परिसर में लगी थी।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक प्रभावित जगह से दो जली हुई लाशें मिलीं, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये और उन्हें इलाज के लिए राजावाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

आग से झुलसे लोगों की पहचान तौफीक शादिल कुरैशी (20), ज़ाहिद अब्दुल्ला कुरैशी (20), कमाल जलाउद्दीन शाह और लालचंद रामलखन गौतम (40) के रूप में हुई है। कुरैशी 80 प्रतिशत, जबकि दो दूसरे लोग 40-40 प्रतिशत झुलस गए और गौतम 10 प्रतिशत झुलस गया। आग कई वाणिज्यिक इकाइयों और आस-पास की इमारतों में फैल गई, जिससे वहां रखे कबाड़, प्लास्टिक के दाने, कपड़ों का स्टॉक, मशीनरी और दूसरी चीज़ें खराब हो गईं।

आपातकालीन अभियान के लिए दमकल कर्मी, पुलिस, अडानी पावर के स्टाफ, एम्बुलेंस सेवा और नगर निगम वार्ड के अधिकारियों को बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

Read More वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 3 अन्य घायल

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल होने के करीब, ट्रंप बोले- हम समझौता करेंगे भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल होने के करीब, ट्रंप बोले- हम समझौता करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका लंबे समय से जारी बातचीत के बाद द्विपक्षीय व्यापार...
भविष्य के युद्धों के लिए तैयार होगी भारतीय सेना, राजनाथ सिंह जारी करेंगे सैन्य संचालन सिद्धांत
भाजपा गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मदन राठौड़ किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान के किसानों को मिले 17 हजार करोड़ रुपए से अधिक
हीरापुरा बस स्टैंड से नहीं चल रहीं निजी बसें, प्राधिकरण ने दोनों आरटीओ को लिखा पत्र
अल्बर्ट हॉल पर गूंजा 'हरित क्रांति, स्वच्छ क्रांति' का संदेश, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से जगाई पर्यावरण की अलख
सुबह 830 अंक चढ़ा सेंसेक्स, दोपहर में बिकवाली से फिसला; निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद
मिट्टी में गढ़ी 'पूरी दुनिया': प्रदेश के चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार