TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा : MIM पार्षद मतीन पटेल ने दी निदा खान को पनाह, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

धर्मांतरण और यौन शोषण केस में सियासी एंगल

TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा : MIM पार्षद मतीन पटेल ने दी निदा खान को पनाह, राजनीतिक हलकों में हड़कंप
टीकेट धर्मांतरण और यौन शोषण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद अब MIM पार्षद मतीन पटेल पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस फरारी के दौरान मदद करने के आरोपों की जांच कर रही है। कॉल डिटेल्स और चैट्स खंगालने से कई सफेदपोश चेहरों और आर्थिक लेन-देन के बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र। नासिक के चर्चित टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण प्रकरण में मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। करीब 40 दिन तक फरार रहने वाली निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर में छिपाने में MIM पार्षद मतीन पटेल की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही जांच के लिए उनका मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।

पुलिस अब कॉल डिटेल, लोकेशन और चैट रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि फरारी के दौरान आरोपी की गतिविधियों और संपर्कों की पूरी जानकारी मिल सके। जांच एजेंसियों को ठिकाने की व्यवस्था और संभावित आर्थिक लेन-देन से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। मामले में राजनीतिक नाम सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। विपक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपी की मदद करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, हथियारों के जखीरें के साथ 4 उग्रवादी गिरफ्तार मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, हथियारों के जखीरें के साथ 4 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के इम्फाल पश्चिमी, पूर्वी, थौबल और काकचिंग जिलों में सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाकर चार संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार...
लखदातार के दरबार में आस्था का सैलाब,  श्याम बाबा के अलौकिक शृंगार और सजावट ने मोहा मन
वेनेज़ुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हुई: स्वास्थ्य मंत्री अल्वाराडो
सैंडफोर्ड ग्राउंड पर दिशा एकेडमी का धमाका : हर्षित सैनी-133 और सुमित यादव-105 की शतकीय साझेदारी, तनिष्क अग्रवाल का शतक गया बेकार
एआई और इंटरनेट दो धारी तलवार
सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
निर्जला एकादशी : मान-मनुहार के साथ शरबत, मिल्क रोज, गन्ने का ज्यूस पिलाया