जेसीटी मिल कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, 24 हजार कर्मचारियों को मिलेगा 81 करोड़ का पीएफ बकाया

दो सप्ताह में शुरू होगी पीएफ क्लेम प्रक्रिया

जेसीटी मिल कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, 24 हजार कर्मचारियों को मिलेगा 81 करोड़ का पीएफ बकाया
पंजाब के फगवाड़ा में जेसीटी मिल कर्मचारियों के वर्षों से लंबित 124 करोड़ रुपये के भविष्य निधि (ईपीएफ) बकाये का भुगतान दो सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि ईपीएफओ में जमा 81 करोड़ रुपये से फगवाड़ा इकाई के लगभग 24,000 कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

फगवाड़ा। पंजाब में फगवाड़ा के जेसीटी मिल कर्मचारियों के वर्षों से लंबित भविष्य निधि (ईपीएफ) बकाये का भुगतान करीब दो सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने गुरुवार को कर्मचारियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जेसीटी कर्मचारियों के लंबित मामलों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और वह स्वयं इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), समाधान पेशेवर और अन्य संबंधित पक्षों के अधिकारियों की एक समिति गठित की है।

समिति ने कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड और भविष्य निधि खातों का मिलान करने के साथ अंशदान का सत्यापन तथा वर्षों से लंबित विसंगतियों को दूर करने का काम पूरा कर लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त रणदीप सिंह हीर ने बताया कि जेसीटी ट्रस्ट ने कर्मचारियों के भविष्य निधि बकाये के लिए ईपीएफओ के पास करीब 124 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। इसमें से करीब 81 करोड़ रुपये फगवाड़ा इकाई से संबंधित हैं और इससे लगभग 24,000 कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को देय राशि के सत्यापन सहित कर्मचारीवार प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ईपीएफओ जल्द ही संबंधित विवरण अपने पोर्टल पर अपलोड करेगा, जिसके बाद पात्र कर्मचारियों के पीएफ खातों में बकाया राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी। कर्मचारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित प्राधिकरण से आवेदन कर अपनी पात्र राशि निकाल सकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन
वाराणसी में 'युवा संवाद-2026' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को वर्ग या पीढ़ी...
कांग्रेस का प्रदर्शन ‘राजनीतिक नौटंकी’, 300-400 लोगों को जुटाने से चुनाव आयोग पर असर नहीं पड़ेगा: मदन राठौड़
पंचायती राज चुनावों में चलाएं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान, सिंह ने कहा- महिला और प्रथम मतदाताओं को करें विशेष जागरूक
गोवंश मर रहा, भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त : गहलोत
GST परिषद के अनुपालन सुधारों पर जोर, गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म; कानूनी कार्रवाई की सीमा 5 करोड़
पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय
महिला पुलिसकर्मियों से अनुचित व्यवहार का आरोप, भाजपा बोली- राहुल-प्रियंका की ‘मोहब्बत की दुकान’ की खुली कलई