''योगी की पाती” : प्रदेश सरकार के नौ वर्षों पूर्ण होने पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम जारी किया भावनात्मक पत्र, राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का विस्तृत उल्लेख

योगी सरकार के 9 वर्ष: मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम भावुक पत्र

''योगी की पाती” : प्रदेश सरकार के नौ वर्षों पूर्ण होने पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम जारी किया भावनात्मक पत्र, राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का विस्तृत उल्लेख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनता को पत्र लिख आभार जताया। उन्होंने 2017 से पहले के पलायन और आज के सुशासन व निवेश के बदलाव को रेखांकित किया। पत्र में महिला सशक्तिकरण, मिशन रोजगार और अटल आवासीय विद्यालयों जैसी उपलब्धियों को गिनाते हुए 'आत्मनिर्भर यूपी' का संकल्प दोहराया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत मां दुर्गा के आशीर्वाद से करते हुए कहा कि आध्यात्मिक प्रेरणा और जनसहभागिता के बल पर उत्तर प्रदेश ने बीते नौ वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं के प्रभाव से महिलाएं अब विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश के युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर थे, जबकि आज उत्तर प्रदेश रोजगार और निवेश का केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलने की बात भी कही।

शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब गरीब और श्रमिक वर्ग के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, जिसके लिए अटल आवासीय विद्यालयों जैसी पहलें की गई हैं। इसके अलावा, वंचित और पिछड़े वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, कानून-व्यवस्था में सुधार और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को भी पत्र में प्रमुखता से शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे सरकार के निरंतर प्रयासों और जनसमर्थन का परिणाम बताया।

Read More रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट

अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण और प्रदेश के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नागरिक मिलकर उत्तर प्रदेश को और अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे।

Read More पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव को हटाए जाने के विरोध में तृणमूल का राज्यसभा से बहिर्गमन, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने लगाया आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

 असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें
बारिश से फसलों में नुकसान के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विकलांगता आवेदन पत्रों में फजीर्वाड़ा : मचा हड़कम्प, सभी ऑफलाईन प्रक्रिया की बंद
ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल: राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू, ईरानी दूतावास से आभार व्यक्त किया
कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा का अस्थाई ठहराव, जानें समयसारणी
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : चार दिनों में की 750 करोड़ रुपए की कमाई, ‘पठान’ और ‘RRR’ के तोड़े रिकॉर्ड 
बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जमानत याचिका खारिज, राज्य सरकार कर रही थी जमानत का विरोध
लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए ने की कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी, कई डॉक्टरों सहित 11 लोग गिरफ्तार