बल्लारी में हुई झड़प और गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज

भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बल्लारी में हुई झड़प और गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज

कर्नाटक के बल्लारी में बैनर विवाद को लेकर भड़की हिंसा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने भाजपा नेता जनार्दन रेड्डी और श्रीरामुलु के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बेल्लारी। कर्नाटक के बल्लारी में हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक राजनीतिक कार्यकर्ता की मौत के बाद पुलिस ने भाजपा नेता जनार्दन रेड्डी और पूर्व मंत्री बी.श्रीरामुलु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

पुलिस ने शुक्रवार को बताया, कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी और जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच गुरुवार को जनार्दन रेड्डी के आवास के पास बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस कहासुनी ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को होने वाले वाल्मीकि प्रतिमा अनावरण समारोह से पहले शुरू हुई यह पत्थरबाजी और अराजकता तब और गंभीर हो गई जब विधायक भरत रेड्डी के एक सहयोगी के सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर हवा में दो गोलियां चलाईं। 

इस हिंसा में कांग्रेस के एक युवा कार्यकर्ता राजशेखर की मौत हो गयी। बताया जा रहा है। जिले में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस ने जनार्दन रेड्डी सहित 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है, वहीं हिंसा के दौरान मौके पर पहुंचे उनके सहयोगी बी. श्रीरामुलु पर भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही खेमों ने एक-दूसरे पर उकसावे की कार्रवाई और हिंसा भड़काने के आरोप लगाए हैं। विधायक भरत रेड्डी का कहना है कि बैनर सार्वजनिक सड़क पर लगाए गए थे और उन पर हमला राजनीतिक द्वेष के चलते किया गया। दूसरी ओर, पिछले साल अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने वाले जनार्दन रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक अपने साथ अवैध निजी बंदूकधारी लेकर आए थे और यह गोलीबारी उनकी हत्या करने की साजिश थी। 

Read More मैं केरल हूं...पहले त्रावणकोर फिर केरल और अब केरलम की ओर: अब संसद के दोनों सदनों में पास होगा प्रस्ताव, इसके बाद राष्टÑपति की अंतिम मंजूरी से मिलेगा नया नाम 

फिलहाल, पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बता रही है, लेकिन एक कार्यकर्ता की मौत के बाद प्रस्तावित वाल्मीकि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read More आज समुद्र में उतरेगा भारत का आईएनएस अंजदीप, दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ-ढूंढकर करेगा तबाह

 

Read More BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। ज्यादातर शहरों में पारा 31 डिग्री पार, जबकि पश्चिमी जिलों में 35 से...
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक