पैसों के लालच में दोस्त बना दरिंदा: पहले काटा सिर, फिर 3KM दूर कब्रिस्तान में फेंका धड़

आरोपी ने कबूला खौफनाक जुर्म

पैसों के लालच में दोस्त बना दरिंदा: पहले काटा सिर, फिर 3KM दूर कब्रिस्तान में फेंका धड़
सूरत में 30 हजार रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने सहकर्मी की बेरहमी से हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी ने धड़ को गोटलावाड़ी के पास कब्रिस्तान में फेंका और सिर को रेलवे ट्रैक के पास छुपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कटा हुआ सिर बरामद कर लिया है।

सूरत। गुजरात के सूरत में महज 30 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ओडिशा निवासी एक युवक ने अपने सहकर्मी की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद शव को करीब तीन किलोमीटर दूर कब्रिस्तान में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को गोटलावाड़ी चौराहे के पास कब्रिस्तान में बिना कपड़ों और सिर के एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। 

जांच में मृतक और आरोपी सचित कुमार नरेंद्र बाल के एक ही पावरलूम कंपनी में काम करने की जानकारी सामने आई। दोनों पिछले छह महीने से साथ काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी से 30 हजार रुपए उधार लिए थे और वापस नहीं कर रहा था। इसी बात पर दोनों में विवाद रहता था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलकापुरी रेलवे ब्रिज के नीचे पटरियों के पास से कटा हुआ सिर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सब्जी मंडी बनी फैशन रैंप, मूली-धनिया लेकर उतरे मॉडल्स; वीडियो वायरल सब्जी मंडी बनी फैशन रैंप, मूली-धनिया लेकर उतरे मॉडल्स; वीडियो वायरल
महंगे डिजाइनर कपड़े और आलीशान रैंप छोड़िए, मुंबई के वसई में सब्जी मंडी ही फैशन शो का मंच बन गई।...
राष्ट्रीय सम्मेलन का हिस्सा बने किराना किंग के मनीष जैन, उद्योग जगत की हस्तियों से मिले
असर खबर का : उम्मेदपुरा आवासीय योजना के फ्लैट अब 10 साल की किश्तों में मिलेंगे
तालेड़ा में दोपहर तक 32.78 प्रतिशत मतदान दर्ज, सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी रही मतदाताओं की कतारें
कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक वन स्वीकृति, अभी वन भूमि का हस्तांतरण नहीं 
फलौदी रेंज में पकड़े गए लेपर्ड को वन क्षेत्र में किया रिलीज, तोदड़ा में आबादी के आसपास लगातार हो रही थी लेपर्ड की मूवमेंट
चाय की दुकान से वंदे भारत तक... भारत में ये 5 बदलाव देख हैरान रह गई पोलैंड की मॉडल