पीएम मोदी का दावा : तमिलनाडु की राजनीति में लिखा जा रहा है नया अध्याय, राजग इन द्रमुक आउट

चुनावी हुंकार: तमिलनाडु में पीएम मोदी ने साधा द्रमुक पर निशाना

पीएम मोदी का दावा : तमिलनाडु की राजनीति में लिखा जा रहा है नया अध्याय, राजग इन द्रमुक आउट

कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नेंद्र मोदी ने द्रमुक पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु में राजग (NDA) की लहर है। उन्होंने केंद्र की योजनाओं से 25 करोड़ लोगों के गरीबी से निकलने और कर राहत का जिक्र किया। पीएम ने 'डबल-इंजन सरकार' का वादा करते हुए राज्य के विकास का संकल्प दोहराया।

कोयंबटूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम पर परिवार की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि द्रमुक राज्य की सत्ता बाहर हो रही है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रवेश कर रहा है। पीएम मोदी ने शनिवार को यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। राज्य की जनता एक साफ़ संदेश दे रही है कि राजग अंदर आ रहा है और द्रमुक बाहर जा रही है। उन्होंने कहा, "अभी कुछ ही दिन पहले, हमारे तमिल भाई-बहनों ने पूरी दुनिया में पुथांडु मनाया। इस मौके पर मैं आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूँ।"

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में तमिलनाडु में दो चीजें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी हैं, एक सत्ताधारी परिवार की संपत्ति और दूसरा राज्य पर कर्ज का बोझ। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिवार के भीतर 'बेटे और दामाद' के बीच लूट की प्रतिस्पर्धा होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य का पैसा जनहित के बजाय एक परिवार की तिजोरी में जा रहा है, जिससे तमिलनाडु के प्रत्येक नागरिक पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने द्रमुक और भाजपा के बीच फर्क समझाते हुए कहा कि द्रमुक के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और दिल्ली में मौजूद उनके प्रमुख सांसद ये सभी एक ही परिवार से आते हैं। यहाँ तक कि फ़िल्म उद्योग, मीडिया और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी एक ही परिवार के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा, "श्री सी. पी. राधाकृष्णन का कोई राजनीतिक वंश नहीं था। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। आज, कोयंबटूर का यह बेटा हमारे उपराष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा कर रहा है।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। करोड़ों बैंक खाते, पक्के घर, पानी के कनेक्शन और मुद्रा ऋण इन सभी का लोगों के जीवन पर गहरा और सकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा, "25 करोड़ लोगों को गरीबी के दलदल से बाहर निकाला गया है। हमें आपकी बचत की परवाह है। आज आपको 12 लाख तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। यह एक सीधी बचत है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें कम करके राहत की एक और परत जोड़ी है, ताकि लोगों को कम पैसे देने पड़ें। ज़रा सोचिए कि हमारे मध्यम वर्ग को इससे कितना फ़ायदा होता है।"

Read More सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते है छात्र

उन्होंने कहा कि जन औषधि स्टोर पर दवाएँ 80 प्रतिशत तक सस्ती मिलती हैं। अनुमान बताते हैं कि इन जन औषधि केंद्रों के ज़रिए हर परिवार ने लगभग 12 हज़ार रुपये बचाए हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस योजना के तहत गरीबों को मुफ़्त डायलिसिस की सुविधा मिलती है। मोदी ने कहा, "पिछले साल नवंबर में मैं प्राकृतिक खेती पर एक शिखर सम्मेलन के लिए कोयंबटूर में था। यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूलूँगा। तमिलनाडु के मेहनती किसानों ने अपनी नई सोच और हुनर का प्रदर्शन किया।" उन्होंने कहा, "मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूँ कि तमिलनाडु में 'डबल-इंजन सरकार' उनके जीवन को बेहतर बनाएगी।"

Read More महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को 14 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा दिए हैं। यह पैसा कर में हिस्सेदारी, राजमार्ग, हवाई अड्डा , रेलवे और जन-कल्याणकारी योजनाओं के रूप में मिला है। यह उस रकम से कहीं ज़्यादा है जो तमिलनाडु को तब मिली थी, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।" उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज तमिलनाडु में महिलाएँ और यहाँ तक कि छोटी बच्चियाँ भी अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं।

Read More दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप किया विरोध प्रदर्शन, महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का लगाया आरोप  महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप किया विरोध प्रदर्शन, महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का लगाया आरोप 
महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन किया। जयराम रमेश और दीपेंद्र हुड्डा...
पश्चिम एशिया संकट के बीच बांग्लादेश में ईंधन की भारी कमी, कीमतों में रिकॉर्ड़ बढोतरी
आमेर में अवैध हाथी सवारी पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, निजी पक्षकारों को नोटिस जारी
जूली ने राहुल के खिलाफ जांच के आदेश पर उठाए सवाल : देश की एकता और अखंडता के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान, सामाजिक न्याय के लिए आवाज कर रहे बुलंद
वेदांता पावर प्लांट हादसा : केंद्रीय जांच टीम पहुंची, 23 मौतों के तकनीकी कारणों की गहन पड़ताल शुरू
महंगी गाडियों और हाई रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी : हाईकोर्ट ने नहीं दी आरोपी को जमानत, खारिज की याचिका
ह्यूमिड हीटवेव सेहत के लिए बेहद खतरनाक, कुछ ही घंटों में हो सकता है हीटस्ट्रोक : अध्यन्न