ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू

ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
बहादराबाद क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत कार्रवाई करते हुए 8 प्रतिबंधित ब्यूप्रेनॉर्फिन (लीजेसिक) इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी राजकुमार सिंह मजदूरी और ठेला लगाकर जीवनयापन करता था तथा आर्थिक तंगी में नशे का कारोबार करने लगा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन प्रहार-2026 अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बहादराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोर कॉलेज के पास स्थित खंडहर के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने तलाशी ली, तो उसके कब्जे से लीजेसिक (ब्यूप्रेनॉर्फिन) के 8 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार सिंह बताया। वह मूल निवासी ग्राम बरोली, थाना बागचिनी, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी औरंगाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वह नशीले इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त करने लगा। दिन में मजदूरी और शाम को रावली महदूद क्षेत्र में चाउमीन का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करता है। उसने यह भी बताया कि बरामद इंजेक्शन उसने रावली महदूद निवासी एक व्यक्ति से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही नशीले इंजेक्शनों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया