पुडुचेरी में राहुल गांधी का ऐलान: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार बनी तो स्थानीय लोग चलाएंगे शासन

पुडुचेरी के लिए राहुल का मास्टरप्लान: कांग्रेस का 'गारंटी' घोषणापत्र जारी

पुडुचेरी में राहुल गांधी का ऐलान: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार बनी तो स्थानीय लोग चलाएंगे शासन

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पुडुचेरी में कांग्रेस का क्रांतिकारी घोषणापत्र पेश किया। उन्होंने पूर्ण राज्य का दर्जा, युवाओं को ₹2000 मासिक भत्ता और 30,000 नई नौकरियों का वादा किया। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और परिवारों को ₹20 लाख का स्वास्थ्य बीमा देना पार्टी की मुख्य प्राथमिकता है। राहुल ने स्थानीय निकाय चुनाव 6 महीने में कराने का संकल्प जताया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित किया और पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हित में कई अहम वादों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।

इसके साथ उन्होंने निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में 30 हजार नए रोजगार सृजित करने और महिलाओं को राहत के तौर पर पुडुचेरी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का वादा किया। वहीं सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 40 वर्ष करने की भी घोषणा की गई है, ताकि अधिक युवाओं को अवसर मिल सके। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस ने बड़ा वादा करते हुए प्रत्येक परिवार को 20 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने की बात कही।

घोषणापत्र में पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और सत्ता में आने के छह महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का भी आश्वासन दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह घोषणापत्र पुडुचेरी के लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और कांग्रेस इसे पूरी ईमानदारी से लागू करेगी। ग़ौरतलब है कि पुडुचेरी से कांग्रेस पार्टी को उम्मीद ज़्यादा है, इसी कड़ी में कांग्रेस के शीर्ष नेता लगातार प्रचार करने के लिए वहां पहुँच रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए ज़रूरी कदम उठाने का वादा करते हुए कहा है कि वहां जनहित का शासन होना ज़रूरी है और इसके लिए शासन स्थानीय जनता द्वारा ही चलाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को एक पोस्ट में कहा कि पुड्डुचेरी का शासन वहां की जनता द्वारा चलाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि पुड्डुचेरी में अगर कांग्रेस गठबंधन सरकार बनती है तो वह जनहितकारी होने के वादों पर आधारित होगी औऱ वादों के अनुसार काम करेगी।

Read More तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी

उन्होंने कहा "मैं वादा करता हूँ कि कांग्रेस सरकार बनने पर जिन वादों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी उनमें पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और स्थानीय निकाय चुनाव 06 महीने के भीतर कराए जाएं। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए 2000 रुपये प्रति माह सहायता दी जाएगी और सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों में 30,000 नयी नौकरी खोलकर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू की जाएगी। सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा 40 वर्ष की जाएगी ओर प्रत्येक परिवार के लिए 20 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।" राहुल गांधी ने कहा "ये खोखले वादे नहीं हैं- ये गरिमा और सुरक्षा की नींव हैं। आइए मिलकर एक ऐसा पुड्डुचेरी बनाएं जो वास्तव में यहां के लोगों की आवाज को प्रतिबिंबित करे।"

Read More गोवा में नीट छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइट नोट में लिखा- अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं होना चाहता

Post Comment

Comment List

Latest News

नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
राजस्थान विद्युत रेगुलेटरी आयोग (RERC) ने 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीदने की योजना को मंजूरी देने से इनकार कर...
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत
कॉकरोच विवाद पर चीफ जस्टिस की सफाई,बोले- फर्जी डिग्री वालों पर की थी टिप्पणी, देश के युवाओं पर गर्व
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन कर बनाएं एसओपी: हाईकोर्ट
अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक