विधानसभा चुनाव 2026: आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की रिकॉर्ड कार्रवाई, 1440 करोड़ की नकदी, नशीले द्रव्य, उपहार जब्त  

विधानसभा चुनावों और उपचुनावों में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

विधानसभा चुनाव 2026: आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की रिकॉर्ड कार्रवाई, 1440 करोड़ की नकदी, नशीले द्रव्य, उपहार जब्त  
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के दौरान ₹1444 करोड़ से अधिक की अवैध नकदी, शराब और ड्रग्स जब्त कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह 2021 की तुलना में 40% अधिक है। डिजिटल ईएसएमएस (ESMS) प्रणाली और कड़ी निगरानी के कारण तमिलनाडु और बंगाल में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जिससे चुनाव प्रलोभन मुक्त और निष्पक्ष रहे।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि हाल के विधानसभा चुनावों और उपचुनावों को धारा 144 और प्रलोभन से मुक्त रखने की उसकी सतर्कता और कार्रवाई में कुल 1444 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, नशीले द्रव्य, कीमती सामान और उपहार की स्तुएं जब्त की गयी। आयोग के अनुसार इस बार जब्त धन और अन्य संदिग्ध सामान इन राज्यों में 2021 चुनावों के दौरान की गयी जब्ती की तुलना में 40.14 प्रतिशत अधिक है। पिछले चुनावों में 1029.93 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी थी। पश्चिम बंगाल में ज़ब्ती में सबसे ज़्यादा 68.92 प्रतिशतकी बढ़ोतरी देखी गई और तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान की तुलना में जब्त नकद और सामान 48.40 प्रतिशत अधिक है।

आयोग की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार तमिलनाडु में इस बार कुल 662.28 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी है इनमें 105.22 करोड़ नकद, 4.94 करोड़ रुपये की 137248.53 लीटर शराब, 78.61 करोड़ रुपये नशीले द्रव्य, 165.86 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 307.65 रुपये के उपहार के सामान हैैं। पश्चिम बंगाल में कुल जब्ती 573.41 करोड़ रुपये की है जिसमें 31.14 करोड़ रुपये की नकदी , 151.86 करोड़ रुपये मूल्य की 5858648.98 लीटर शराब, 130.28 करोड़ रुपये के नशीले द्रव्य, 69.36 करोड़ रुपये की महंगी घातुएं और 190.77 करोड़ रुपये मूल्य के उपहार के सामान हैं।

असम में कुल जब्ती 117.24 करोड़ रुपये की है। इसमें 6.07 करोड़ रुपये की नकदी, 22.71 करोड़ रुपये की 8.28 लाख लीटर शराब, 70.08 करोड़ रुपये के नशीले द्रव्य, 3.68 करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और 14.7 करोड़ रुपये के उपहार के सामान हैं। केरल में कुल जब्ती 80.67 करोड़ रुपये की रही जिसमें 12.12 करोड़ रुपये नकद, 2.51 करोड़ रुपये मूल्य की 78.22 हजार लीटर शराब, 58.47 करोड़ रुपये के नशीले दव्य, 2.25 करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और 5.33 करोड़ रुपये के उपहार के सामान शामिल हैं।

पुड्डुचेरी में कुल 9.72 कोड़ रुपये की जब्ती में 33 लाख रुपये नकद, 39 लाख रुपये की शराब, करीब नौ करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और दो लाख रुपये के उपहार के सामान शामिल हैं। आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनावों और 5 राज्यों के 7 रिक्त विधानसभा क्षेत्रों में 15 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा करते हुए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी थीं। आदर्श चुनाव संहिता परिणामों की घोषणा के बाद आज से हटा ली गयी है।

Read More कूड़े-कचरे में लगाई आग बनी आफत : वाराणसी में धधका सीएनजी पंप, 45 फीट तक उठी लपटें

आयोग ने चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से कराने के ठोस प्रबंध किये थे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और उनके सीमावर्ती प्रदेशों के मुख्य सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ-साथ प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ कई समीक्षा बैठकें कीं गयी थी।आयाेग ने 376 व्यय पर्यवेक्षकों, 7,470 फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ) और 7,470 स्टैटिक सर्विलांस टीमों को भी तैनात किया गया था। आयोग ने कहा है कि ये ज़ब्तियां डिजिटल प्लेटफॉर्म - चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) - की मदद से संभव हो पाईं है जिनके माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान आसान हुआ है। गत 26 फरवरी को इस प्रणाली के चालू किये जाने के बाद से 06 मई तक ज़ब्त की गई कुल सामानों का मूल्य 1444 करोड़ रुपये से अधिक है।

Read More री-इवैल्यूएशन ने बदली किस्मत, रांची की छात्रा को मिले 500 में से 500 अंक

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास