कश्मीर में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर : एसडीआरएफ ने 3 बच्चों को निकाला सुरक्षित, पुलिस का लोगों आग्रह, नदी से रहे दूर

जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण फंसे 3 बच्चे

कश्मीर में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर : एसडीआरएफ ने 3 बच्चों को निकाला सुरक्षित, पुलिस का लोगों आग्रह, नदी से रहे दूर
नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से मंदिर के पास तीन बच्चे फंस गए। सूचना मिलते ही कश्मीर पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रणदीप सिंह, मुनीष शर्मा और विकास कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव के बाद पुलिस ने मानसून के दौरान नदी किनारों से दूर रहने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील

जम्मू। कश्मीर पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के साथ मिलकर यहां मंदिर के पास तवी नदी का जलस्तर अचानक बढऩे के बाद फँसे 3 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है। सुरक्षित निकाले गए लोगों की पहचान रणदीप सिंह, मुनीष शर्मा और विकास कुमार के रूप में हुई है। सभी जम्मू के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से एक आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया कि नदी में 3 लोग जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण वहाँ फँस गए हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जम्मू सिटी नॉर्थ की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और एक समन्वित बचाव अभियान के माध्यम से तीनों  को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बचाव कार्य के बाद, एसडीपीओ सिटी नॉर्थ ने जनता को संबोधित किया और लोगों से जलस्तर में उतार-चढ़ाव के दौरान तवी नदी के किनारों से दूर रहने का आग्रह किया। अभिभावकों को भी यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई कि उनके बच्चे नदी के पास न जाएँ, क्योंकि जलस्तर में अचानक वृद्धि जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नदियों और अन्य जलाशयों के पास अत्यधिक सावधानी बरतें, विशेष रूप से मानसून के मौसम में और किसी भी आपात स्थिति की सूचना पुलिस को दें।

Tags: children

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई