मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही एक्शन मोड दिखें सम्राट : अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की, कहा-विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त 

: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संभाला कार्यभार

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही एक्शन मोड दिखें सम्राट : अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की, कहा-विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जवाबदेही और पारदर्शिता के सख्त निर्देश दिए। चौधरी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जनसमस्याओं का समाधान समय सीमा के भीतर करना होगा।

पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ठीक बाद यहां पुराना सचिवालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री का पद भर संभालते ही राज्य के वरिष्ठ प्रशसनिक सेवा के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन को गति देना और लंबित योजनाओं की समीक्षा करना था। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की प्राथमिकता जनता से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर विभाग को तय समय सीमा के भीतर अपने लक्ष्य पूरे करने होंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को खासतौर पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।  चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है, जिसमे जनसामान्य को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान समय पर हो। उन्होंने ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने और सरकारी सेवाओं को सुलभ और आसन बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तर्ज पर कहा कि जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने नई योजनाओं के प्रस्ताव भी जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। सम्राट चौधरी सचिवालय में पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय गए और वहां बड़ी संख्या में इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश